Biparjoy Cyclone: 74000 लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया, दर्जनों NDRF की टीमें तैनात

Biparjoy Cyclone: बिरजॉय चक्रवात के खतरे को देखते हुए गुजरात में 74000 लोगों को 8 जिलों में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इसके साथ ही प्रशासन हर जरूरी कदम उठा रहा है ताकि किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हो। प्रदेश में 4000 होर्डिंग को हटवा दिया गया है, क्योंकि तेज हवा से इनके गिरने का खतरा है।

लोगों की मदद के लिए सैकड़ों बचाव कर्मियों को तैनात किया गया ह। भारतीय मौसम विभाग की ओर से बुधवार को रेड अलर्ट जारी किया गया है। यह रेड अलर्ट कच्छ और सौराष्ट्र के तटीय इलाकों के लिए जारी किया गया है, यहां बिपरजॉय चक्रवात 130-145 किलोमीटर की रफ्तार से आ सकता है।

biparjjoy

बुधवार की रात को यह चक्रवात 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि चक्रवात की नॉर्थवेस्ट और सौराष्ट्र, कच्छ व पाकिस्तान के तटीय इलाकों की ओर पहुंच रहा है। यहां इसकी अधिकतम रफ्तार 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे से 145 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

गुजरात के राहत रिलीफ कमिश्नर आलोक पांडे ने कहा 74000 से अधिक लोगों को अलग-अलग सुरक्षित स्थान पर पुहंचा दिया गया है। लोगों को खतरे वाले इलाके से बाहर करने का काम पूरा कर लिया गया है।

74345 लोगों को राहत कैंप में रखा गया है। 34300 लोगों को कच्छ जिले से में खतरे वाले इलाके से निकाल लिया गया है। 10000 लोगों को जामनगर, 9243 लोगों को मोर्बी, 6089 लोगों को राजकोट, 5035 लोगों को देवभूमि द्वारका, 4604 लोगों को जूनागढ़, 3469 लोगों को पोरबंदर जिले और 1605 लोगों को गिर सोमनाथ जिले में सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने बिपरजॉय चक्रवात को लेकर पहले ही समीक्षा बैठक की और राहत ऑपरेशन को तेज करने का निर्देश दिया। एनडीआरएफ की 18 टीमों को तैनात किया गया है। हर टीम में 25-30 लोग शामिल हैं, जबकि 12 टीमें एसडीआरएफ की हैं, जिन्हें राहत-बचाव के लिए तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+