ऑफिस का काम बोलकर गर्लफ्रेंड के साथ होटल में गया शख्स, क्रेडिट कार्ड ने खोल दी पत्नी के सामने पोल

अहमदाबाद: अगर आप शादीशुदा हैं और क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो थोड़ा संभल जाइए। क्योंकि गुजरात के अहमदाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक शख्स अपनी पत्नी से झूठ बोलना भारी पड़ गया। दरअसल शख्स अपनी शादी के तीन दिन बाद गर्लफ्रेंड के साथ अहमदाबाद के एक होटल गया। पत्नी से कहा कि वो ऑफिस के काम के लिए बाहर जा रहा है।

क्रेडिट कार्ड का बिल देखते ही खुल गई पति की पोल

क्रेडिट कार्ड का बिल देखते ही खुल गई पति की पोल

जबकि वो बाहर न जाकर वह अपने गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुका था। नई-नई शादी हुई थी तो पत्नी को कुछ अंदाजा नहीं था लेकिन जब उसने पति का क्रेडिट कार्ड बिल देखी तो हैरान रह गई और पति की पोल खुल गई। पत्नी एक दिन अपने पति की क्रेडिट कार्ड बिल चेक कर रही थी, तभी उसे एक होटल का ट्रांजैक्शन मिला। इसके बाद महिला ने इसकी जानकारी अपने भाई को दी। भाई ने खोजबीन की तो पता चला कि उस दिन उसकी बहन का पति एक महिला के साथ होटल में रुका था।

ससुराल वाले बोले-उनका बेटा ये बंद नहीं करेगा

ससुराल वाले बोले-उनका बेटा ये बंद नहीं करेगा

शख्स की पत्नी ने जब इस बात की जानकारी ससुरारवालों की दी तो वो अपने बेटे का समर्थन करने लगे और कहने लगे वह ये सब बंद नहीं करेगा। अब महिला ने आरोप लगाया है कि इस बीच ससुरालवालों ने उसे प्रताड़िता किया और तलाक के लिए दबाव बनाया। कई दिनों तक गर्लफ्रेंड का साथ न छोड़ने पर अंत में महिला ने शहर के महिला थाने में जाकर पति और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

9वीं की छात्रा को भाभी के भाई से हुआ प्यार

9वीं की छात्रा को भाभी के भाई से हुआ प्यार

वही गुजरात के वडोदरा में 9वीं कक्षा की छात्रा द्वारा प्रेम प्रसंग में आकर छत से कूदने का मामला सामने आया है। हालांकि छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। छात्रा ने कहा कि मैं अपनी भाभी के भाई को पसंद करती हूं। मैंने उन दोनों को इस बार में बताया तो वे सपकपा गए। वे मुझे डांटने लगे। वे मुझे स्कूल में आकर मारने के धमकी भी दे रहे थे। मैं सुबह से बहुत टेंशन में थी। वे लोग कुछ करते इससे पहले ही मैंने खुद को मार डालने का निश्चय कर लिया। उक्त छात्रा ने ब्रेक के दौरान खुदकुशी का प्रयास किया। स्कूल में उसकी सहेली के पास मोबाईल कैसे आया, इसकी जांच की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+