रमा देवी पर टिप्पणी का मामला: बिहार महिला आयोग ने कहा- संसद में रहने योग्य नहीं आजम खान

पटना। सपा सांसद आजम खान द्वारा स्पीकर की चेयर पर बैठीं बीजेपी सांसद रमा देवी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के बाद सियासत गरमाई हुई है। इस अमर्यादित टिप्पणी को लेकर संसद के तमाम सदस्यों ने आजम खान के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। इसी मामले पर अब बिहार महिला आयोग की चेयरपर्सन का बयान भी आया है, उन्होंने आजम खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

बिहार महिला आयोग ने की कड़ी कार्रवाई करने की मांग

बिहार महिला आयोग ने की कड़ी कार्रवाई करने की मांग

बिहार महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा, 'हमनें इस मामले का संज्ञान लिया है, हम लोकसभा स्पीकर से उनके खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध करेंगे। संसद का एक सदस्य जो महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता, वह संसद में रहने योग्य नहीं है। बता दें कि रमा देवी बिहार की शिवहर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं।

लोकसभा में आजम के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पास

लोकसभा में आजम के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पास

इसके पहले, आजम खान की अमर्यादित टिप्पणी पर बीजेपी सांसद रमा देवी का बयान भी आया था। रमा देवी ने कहा, 'उन्होंने कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया, हम सभी जानते हैं कि उन्होंने जयाप्रदा के बारे में क्या कहा था। उन्हें लोकसभा में रहने का कोई अधिकार नहीं है। मैं लोकसभा स्पीकर ने अनुरोध करूंगी कि उनकी सदस्यता समाप्त की जाए। आजम खान को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।' आजम खान के बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ था, बीजेपी ने आजम से माफी की मांग की और स्पीकर से अनुरोध किया कि ऐसा ना करने पर उनकी सदस्यता समाप्त की जाए।

रमा देवी पर अमर्यादित टिप्पणी कर घिरे आजम खान

आजम खान के खिलाफ कार्रवाई के लिए लोकसभा में शुक्रवार को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें स्पीकर को ये अधिकार दिए गए कि वह आजम खान पर कार्रवाई कर सकते हैं। आजम खान द्वारा रमा देवी को लेकर की गई टिप्पणी के बाद कई महिला सांसद राम देवी के पक्ष में खड़ी हो गई हैं। अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल ने रमा देवी के साथ एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले, बीजेपी की किरण खेर, अनुप्रिया पटेल और मीनाक्षी लेखी नजर आ रही हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+