बिहार यूनिवर्सिटी का अजीबो-गरीब कारनामा: बिकिनी फोटो में जारी किया छात्रा का एडमिट कार्ड

पटना। बिहार की शिक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर अकसर सवाल उठते रहते हैं। कभी परीक्षा को लेकर तो कभी रिजल्‍ट को लेकर। लेकिन इस बार एक एडमिट कार्ड सुर्खियों में हैं। मामला ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी का है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी किए गए परीक्षा के एडमिट कार्ड में एक छात्रा की फोटो के स्‍थान पर बिकिनी पहने एक महिला की फोटो लगी थी। छात्रा ने जब एडमिट कार्ड देखा तो उसके होश उड़ गए। छात्रा होम साइंस ऑनर्स कर रही है। सोमवार को उसने कॉलेज में और संबंधित अधिकारियों को मामले पर शिकायत दी।

बिहार यूनिवर्सिटी का अजीबो-गरीब कारनामा: बिकिनी फोटो में जारी किया छात्रा का एडमिट कार्ड

छात्रा ने शिक्षा अधिकारियों से गुजारिश की उसकी फोटो वाला एडमिट कार्ड उसे जल्द से जल्द जारी किया जाए ताकि मंगलवार से शुरू हो रही परीक्षाओं में वह भाग ले सके। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला छात्रा का कहना है कि रजिस्ट्रेशन के वक्त साइन करने से पहले मैंने सभी कागज चेक किए थे।

हालांकि जब मैंने एडमिट कार्ड का प्रिंट-आउट निकाला तो मैं यह तस्वीर और साइन देखकर चौंक गई। दूसरी ओर स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश प्रसाद का कहना है कि प्रशासन ने कुछ नहीं किया है, क्योंकि परीक्षा से संबंधित सभी औपचारिकताएं विश्वविद्यालय की ओर से की जाती है। वहीं यूनिवर्सिटी के कंट्रोलर कुलानंद यादव ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी मिलते ही अश्लील फोटो को एडमिट कार्ड से डिलीट करा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+