'चचा विधायक नहीं, भतीजा DRM हैं हमारे', ट्रेन में भतीजे का धौंस दिखाते दिखे चाचा, फिर देने लगे पेनल्टी
'चाचा विधायक हैं हमारे...!' ये लाइन तो आपने भी कभी ना कभी सुनी ही होगी, मजाक में ही सही या फिर किसी फिल्म या टीवी सीरीज में ही सही। हालांकि, यह लाइन अपने रिश्तेदारों के कद या ओहदे का फायदा उठाने का एक उदाहरण भर है। 'चचा विधायक हैं' का अब एक नया वर्जन 'भतीजा हमारे डीआरएम हैं' मार्केट में आ गया है। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे सच कह रहे हैं।
ट्रेन में धौंस जमाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें ट्रेन टिकट परीक्षक (टीटीई) को धमकाते हुए एक वयक्ति अपने भतीजे के पद का रौब दिखाता नजर आ रहा है। हालांकि, जब टीटीई यात्री को भतीजे से बात करवाने को कहता है तो रौब को किनारे में धर यात्री जुर्माना भरने के लिए तैयार हो जाता है। 'चाचा विधायक हैं' के बाद अब 'भतीजा डीआरएम हैं' का ये वीडियो लोगों के जमकर शेयर किया जा रहा है।

बिहार में सीट को लेकर बहस!
ये वीडियो बिहार का बताया जा रहा है। एक लड़का एसी बोगी में चढ़ जाता है और जब यात्री उसे अपनी रिजर्व सीट पर बैठने नहीं देते तो भड़क उठता है। इसी बीच मौके पर टीसी पहुंच जाता है और लड़के से बहस की वजह पूछता है। लड़का कहता है कि यात्री उसे बक्सर तक जाने के लिए सीट पर बैठने नहीं दे रहे। इसपर टीसी लड़के से टिकट के बारे में पूछता है।
ये भी पढ़ें: Bihar Bijli Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ सस्ता और आसान, जानिए क्या-क्या हुआ बदलाव
Without a ticket they want to travel in a second class AC train 🤦🏻♂️🤦🏻♂️ pic.twitter.com/mm7Lrv7ZTS
— Introvert //🙇🏻♂️ (@introvert_hu_ji) December 16, 2024
बिना टिकट यात्रा ऊपर से रौब
टिकट के बारे में पूछे जाने पर लड़का रौब में बोलता है कि नहीं है टिकट। इस पर टीसी और लड़के के बीच भी थोड़ी गर्मागर्मी होती है। ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों ने इस बहस का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़का टीसी के सामने अपने रिश्तेदारों के पद का धौंस दिखाने के साथ-साथ अश्विनी वैष्णव से बात कराने की बात भी कहता है।
'अश्विनी वैष्णव से बात कराऊं क्या?'
वो शख्स टीटीई से कहता है कि "मुझे बक्सर तक जाना है, लेकिन ये मुझे यहां बैठने नहीं दे रहा है। मैं आपकी बात मनोज सिन्हा जी से कराता हूं।" इस पर टीटीई कहता है कि उनका नंबर मेरे पास भी है। इसके बाद वो कहता है कि "मैं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कराऊं क्या?" टीटीई कहता है कि पहले बाहर चलिए फिर बात करते हैं।
'भतीजा DRM है हमारा!'
इसके बाद जब टीटीई उसे बाहर निकालता है तो वह कहता है, "रुकिए-रुकिए अच्छी तरह बात करिए, 'भतीजा डीआरएम है हमारा' मैं बात कराता हूं।" इसके बाद टीटीई कहता है कि कराइए बात, लेकिन जब उसके पैतरे में टीटीई नहीं आया तो लड़का अपने रौब को किनारे धरते हुए फाइन भरने को तैयार हो जाता है। वो कहता है, "हमको बक्सर तक जाना है। बक्सर तक चलना है। तुम्हें कितनी पेनल्टी देनी है ये बताओ।" इस पर टीटीई उसे कंपार्टमेंट से बाहर निकालते हुए कहता है, "बाहर चलिए पहले। वहीं बात करते हैं।"
ये भी पढ़ें: बोतल में पेट्रोल लेकर ट्रेन के डिब्बे में घुसा शख्स, कहा- दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर थक गया, नहीं मिला न्याय
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यात्री और टीटीई की बात से लग रहा है कि वीडियो बिहार का है, लेकिन कब का है, किस ट्रेन का है और बिहार में किस जगह का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications