थानेदार ने बेच दी अपने ही थाने की जमीन, 6 लाख रुपए लेकर दिलाया कब्जा

बक्सर। बिहार के बक्सर में एक थानेदार द्वारा थाना की जमीन बेचने का मामला सामना आया है। थानेदार पर आरोप है कि उसने थाने की 40 फीट लंबी जमीन का सौदा कर उसको 6 लाख रुपए की मोटी रकम में बेच दिया। दरअसल इस मामले को खुलासा तब हुए जब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसपी से की। आरोपी थानेदार (SHO) का नाम जुनैद आलम है और फिलहाल उसकी तैनाती बक्सर के नवानगर थाने पर है।

थाने की बाउंड्री तोड़कर दिलाया कब्जा

थाने की बाउंड्री तोड़कर दिलाया कब्जा

एसपी के पास थानेदार की इस करतूत का शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों ने पूरी बात बताई तो सभी हैरान रह गए। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद एसपी ने मौके पर जांच के लिए एसडीपीओ व सर्किल इंस्पेक्टर को भेजा तो पता चला कि जमीन पर कब्जा भी दिला गया है। इसके लिए थाने की बाउंड्री तोड़कर अंदर खिसका ली गई है।

आरोप पर थानेदार ने दी यह सफाई

आरोप पर थानेदार ने दी यह सफाई

जमीन बेचे जाने के आरोप पर थानेदार जुनौद आलाम ने सफाई देते हुए कहा कि एक निजी प्लॉट का रास्ता नहीं था। एसपी के निर्देश पर थाने की जमीन दी गई है। जो कि अब रिटायर हो गए हैं। इसके लिए रुपए नहीं लिए गए हैं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक जमीन खरीदने वाले किसान रामराज राय ने कहा कि थानाध्यक्ष से रास्ते के लिए जमीन मांगी थी। इसके लिए पैसे देने की बात गलत है।

रिटायर एसपी ने क्या कहा?

रिटायर एसपी ने क्या कहा?

वहीं थानेदार की ओर से जमीन देने के आरोप पर रिटायर एसपी ने कहा कि उन्होंने जमीन देने या बेचने के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया है। थानेदार पूरी तरह से झूठ बोल रहा है। उन्होंने कहा कि थानेदार तमाशा कर रहा है हमने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। हम उसके खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+