बिहार: सीतामढ़ी कोर्ट परिसर में गैंगेस्टर संतोष झा की गोली मारकर हत्या
पटना। बिहार के सीतामढ़ी में पेशी पर आए गैंगेस्टर संतोष झा की मंगलवार को कोर्ट परिसर के भीतर गोली मारकर हत्या कर दी गई। गैंगेस्टर संतोष झा को पेशी के लिए अदालत लाया गया था, जहां उसे गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद संतोष को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। झा को दरभंगा में इंजीनियर की हत्या के केस की तारीख पर उसे कोर्ट लाया गया था। संतोष झा पर एक दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमें दर्ज हैं।

हमले में एक कोर्ट कर्मचारी भी घायल हुआ है। पुलिस ने बताया है कि संतोष पर दो से तीन लोगों ने हमला किया है, एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। दरभंगा के चर्चित इंजीनियर डबल मर्डर केस में मंगलवार को संतोष झा को सीतामढ़ी कोर्ट में पेशी के लाया गया था, जहां उस पर हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं। हमला करने के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए कोर्ट परिसर से फरार हो गए। संतोष झा को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।
दरभंगा के चर्चित इंजीनियर मुकेश कुमार और ब्रजेश कुमार की हत्या के मामले गैंगस्टर संतोष झा और मुकेश पाठक सहित दस अभियुक्तों को अदालत ने दोषी करार दिया था। संतोष झा ने रंगदारी नहीं देने पर सड़क निर्माण कंपनी के इंजीनियर मुकेश कुमार और ब्रजेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। क्षेत्र में दहशत का पर्याय रहे संतोष झा को काफी तलाश के बाद एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications