Bihar News: एनएच-80 से जुड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण को 21 करोड़ की मंजूरी, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर में चुआबाग से NH-80 तक ₹21 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य परिवहन में सुधार करना, पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा करना है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य मुंगेर शहर में चुआबाग से एनएच-80 तक के मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 21 करोड़ (इक्कीस करोड़ नवासी हजार) रुपये की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

Munger Road Widening Project Approved

श्री चौधरी ने कहा कि यह सड़क परियोजना न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि परियोजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि इस सड़क विकास योजना से मुंगेर में चुआबाग, खनकाह रहमानी उर्दू कॉलेज, तेल गोदाम (मकससपुर), कासीम बाजार थाना से होकर एनएच-80 (हसनगंज बजरंगबली चौक) तक जाने वाली सड़क का कायाकल्प होगा।

श्री चौधरी ने बताया कि पथ निर्माण विभाग की इस महत्वपूर्ण योजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार राज्य में सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। बिहार में पिछले 20 सालों में तेजी से सड़कों का जाल बिछा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+