किडनैप हुए आरजेडी नेता की निर्मम हत्या, टुकड़े-टुकड़े में बरामद हुआ शव

उनके परिजनों ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कराते हुए नरंगा पंचायत की मुखिया सीमा देवी, उनके पति भोली शर्मा सहित छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखिया सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, परंतु मांझी का पता नहीं लगा पाई थी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबह मांझी का शव गांव के ही एक कुएं से बरामद किया।
हत्यारों ने उनके शरीर के कई टुकड़े कर दिए थे। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हत्या के पीछे पैसे के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। मांझी राजद के अरवल जिला की दलित प्रकोष्ठ इकाई के अध्यक्ष थे।












Click it and Unblock the Notifications