Bihar Violence: कैसे व्हाट्सएप से बजरंग दल के कुंदन ने फैलाई बिहार रामनवमी हिंसा, जानिए पुलिस ने क्या कहा?
Bihar Ram Navami violence: बिहार में रामनवमी के दिन भड़की हिंसा कुछ दिनों तक चली। नालंदा और सासाराम जैसे कई शहरों में आगजनी और पत्थरबाजी हुई। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत भी हुई और कई लोग घायल हुए।

Bihar Ram Navami violence: बिहार पुलिस ने कहा कि बिहारशरीफ के रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा एक सुनियोजित हिंसा थी। इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस ने कहा रामनवमी जुलूस हिंसा के असली 'मास्टरमाइंड' को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि मास्टरमाइंड ने व्हाट्सएप के जरिए बिहारशरीफ समेत कुछ जिलों में हिंसा भड़काई। बिहार पुलिस कह रही है कि बिहारशरीफ हिंसा एक 'सोची-समझी' साजिश थी और मास्टरमाइंड नालंदा जिले का बजरंग दल संयोजक है।
बिहार पुलिस ने कहा कि रामनवमी पर हुई हिंसक झड़पों के कुछ दिनों बाद, कुंदन कुमार नाम के एक बजरंग दल के पदाधिकारी ने सोशल मीडिया के जरिए से हिंसा की साजिश रचने और व्हाट्सएप पर हिंसा फैलाने वाले संदेशों को प्रसारित करने के लिए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।
बिहार पुलिस ने कहा कि रामनवमी के त्योहार से पहले 457 लोगों का एक व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय था। इस मामले में रामनवमी को लेकर एक साजिश रची गई थी। जिसके बाद उसे बजरंग दल के पदाधिकारी कुंदन कुमार के नाम से व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड कर दिया गया था।
बिहार के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जितेंद्र सिंह गवार (ADG Jitendra Singh Gawar) ने कहा कि बजरंग दल के कुंदन कुमार रामनवमी से ठीक पहले बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन थे। कुंदर कुमार ने बिहार पुलिस के सामने तब सरेंडर किया, जब प्रशासन ने उनकी संपत्तियों को कुर्क करना शुरू किया। ग्रुप के दूसरे एडमिन किशन कुमार ने भी सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि बिहारशरीफ में कुल 15 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिसमें कुल 140 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
एडीजी ने आगे कहा, ''व्हाट्सएप ग्रुप में रामनवमी को लेकर मैसेज के जरिए साजिश रची जा रही थी इसके लिए एक अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसकी जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान दल द्वारा की जा रही है। ईओयू की जांच से पता चला है कि आरोपी ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और इसका इस्तेमाल लोगों के बीच अलग-अलग समुदायों के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए किया। आरोपी दूसरों को अलग-अलग समुदायों को बदनाम करने वाले नकली वीडियो भेज रहा था। ईओयू ने उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनकी आगे जांच की जा रही है।''
पुलिस ने आगे खुलासा किया कि हिंसा के संबंध में 5 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों की पहचान मनीष कुमार, तुषार कुमार तांती, धर्मेंद्र मेहता, भूपेंद्र सिंह राणा और निरंजन पांडे के रूप में हुई है।
बिहार में रामनवमी के दिन भड़की हिंसा कई दिनों तक चली। अराजकता के कई दौर देखे गए और नालंदा और सासाराम जैसे राज्य के कुछ हिस्सों में दो दिनों तक चली। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं।
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव?












Click it and Unblock the Notifications