बकरी को निगलकर घर में जा बैठा बाढ़ में बहकर आया विशालकाय अजगर, दहशत में गांववाले

पटना। बिहार के बगहा जिले के रिहायशी इलाके में एक विशालकाय अजगर की चहलकदमी से लोग दहशत में हैं। वो बारिश की पानी में बहकर यहां पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक बकरी का शिकार करने के बाद उसने यहां एक घर में अपना डेरा बना लिया जिसके बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्‍थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है लेकिन अभी तक सांप का कुछ पता नहीं चल सका है।

बकरी को निगलकर घर में जा बैठा बाढ़ में बहकर आया विशालकाय अजगर, दहशत में गांववाले

बताया जाता है कि अजगर शहर के नरईपुर मोहल्ला में घुसा। इस दौरान अजगर ने घर में घुसकर एक बकरी को भी निगल लिया। गृहस्वामी जब बकरी को ढूंढने निकला तो उसने अपने घर के एक हिस्से में अजगर को बैठा हुआ पाया। घर में अजगर के देखते ही वहां अफरातफरी शुरू हो गया।

आशंका जताई जा रही है कि बारिश के पानी के साथ अजगर बहकर शहर तक पहुंच गया है। गांव में अजगर की मौजूदगी से लोग सदमे में हैं। आपको बता दें कि बिहार में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। जिस जिस गांवों में बारिश के पानी का स्‍तर कम हो रहा है वहां सांप-बिच्‍छू का डर सता रहा है।

बाढ़ की वजह से अब तक 26 लाख लोग हुए प्रभावित

बिहार के 12 जिलों में आयी बाढ़ के कारण अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है और 26 लाख 79 हजार 936 लोग प्रभावित हुए है। आपदा प्रबंधन विभाग से मंगलवार को मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के 12 जिलों शिवहर, सीतामढी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार में अब तक 33 लोगों की मौत होने के साथ 26 लाख 79 हजार 936 लोग प्रभावित हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+