विश्वासघात नीतीश की आदत बन गई : भूपेंद्र यादव

पटना| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने यहां गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विश्वासघाती बताते हुए कहा कि विश्वासघात करना अब उनकी आदत हो गई है। पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, "बिहार के लोगों के शासन के प्रति विश्वास, विकास और विकास की निरंतरता के लिए परिवर्तन आवश्यक है। बिहार की जनता परिवर्तन के मूड में आ गई है।"

Bihar Polls: Minority Votes in Mind, BJP Re-Inducts Sabir Ali

उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जॉर्ज फर्नांडीस से लेकर जीतन राम मांझी तक के साथ उन्होंने विश्वासघात किया है, जिसे जनता जानती है। यादव ने कहा कि पहली गलती 'भूल' होती है दूसरी गलती 'गलती' होती है और जब तीसरी गलती होती है तो वह आदत हो जाती है।

उन्होंने कहा कि नीतीश ने बिहार की जनता के साथ भी विश्वासघात किया है। जिस जंगलराज के खिलाफ जनादेश मिला था, उसी जंगलराज से हाथ मिला लिए। उन्होंने कहा कि लालू को नीतीश से सावधान रहने की जरूरत है।

यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुजफ्फरपुर में 25 जुलाई को होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। उत्तर बिहार के 11 जिलों के 80 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उसमें भाग लेंगे। इस परिवर्तन रैली के साथ ही बिहार में परिवर्तन का आगाज हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+