लालू-राबड़ी ने अमित शाह को कहा नरभक्षी, आयोग में शिकायत
पटना (मुकुंद सिंह)। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को जल्लाद और नरभक्षी कहे जाने का विवाद चुनाव आयोग पहुंच गया है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सीपी ठाकुर ने चुनाव आयोग से लालू और राबड़ी के बयानों की शिकायत की है।

आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव चारा घोटाले में निचली अदालत से सजा पा चुके हैं। इस वजह से वो चुनाव नहीं लड़ सकते। उधर फर्जी एनकाउंटर के केस में जेल जा चुके अमित शाह को कोर्ट बरी कर चुका है। लेकिन दोनों नेताओं के दामन में लगे अंतत: के ये दाग चुनाव में पीछे पड़े हैं। बीजेपी ने लालू-राबड़ी की शिकायत करते हुए दोनों के चुनाव प्रचार पर रोक लगाने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications