Bihar News: अपराध पर जीरो टॉलरेंस, लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत

बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा में अपराध नियंत्रण, पुलिस की फील्ड उपस्थिति और त्योहारों के लिए बढ़ी हुई सतर्कता पर ध्यान केंद्रित किया गया है। बैठक में अपराध पर त्वरित प्रतिक्रिया, खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, रणनीतिक चेकपोस्ट और सार्वजनिक सद्भाव की रक्षा के लिए फर्जी खबरों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

पटना, 24 सितंबर 2026। बिहार में कानून-व्यवस्था, जन सुरक्षा और सुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में राज्य के सभी जिलाधिकारियों (DM) और पुलिस अधीक्षकों (SP) ने हिस्सा लिया। बैठक में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, पुलिस की फील्ड मौजूदगी, आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और फेक न्यूज के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए।

Bihar Law and Order Tightened for Festival Security

मुख्य सचिव ने 'अपराध मुक्त समाज' के लक्ष्य को लेकर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन के 'इकबाल' को कायम रखने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर इसका असर भी दिखाई देना चाहिए।

मुख्य सचिव ने पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में पुलिस बल के वास्तविक नेतृत्वकर्ता के रूप में काम करने और कानून-व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने सघन गश्त बढ़ाने और अधिकारियों के फील्ड विजिट पर जोर दिया।

अनुमंडल स्तर तक कानून-व्यवस्था की कड़ी निगरानी रखने को कहा गया। साथ ही खराब प्रदर्शन करने वाले अथवा अपने दायित्वों के प्रति गंभीर नहीं रहने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

सड़कों पर सक्रिय रहे पुलिस, रणनीतिक जगहों पर चेकपोस्ट

बैठक में पुलिस इकाइयों को लगातार सक्रिय और अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रणनीतिक स्थानों पर तत्काल चेकपोस्ट स्थापित करने को कहा गया।

मुख्य सचिव ने हाल की घटनाओं में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए जमुई पुलिस की तत्परता का उदाहरण दिया और अन्य जिलों को भी इसी तरह तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जिलों में जाएंगे मुख्यालय के पुलिस अधिकारी

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों को अलग-अलग जिलों के साथ टैग किया जाएगा। संबंधित अधिकारी जिलों में जाकर फील्ड विजिट करेंगे और वहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर की स्थिति की नियमित निगरानी और रिपोर्टिंग व्यवस्था को मजबूत करना है।

त्योहारों को लेकर DM-SP को अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश

आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय इंटेलिजेंस नेटवर्क को मजबूत करने और सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतने को कहा गया है।

फेक न्यूज पर होगी त्वरित कानूनी कार्रवाई

बैठक में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर भी चर्चा हुई। सामाजिक सद्भाव और शांति भंग करने वाली फेक न्यूज के खिलाफ 'रैपिड एक्शन पॉलिसी' के तहत तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

DM-SP के कामकाज का लगातार होगा मूल्यांकन

बैठक के समापन पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के कामकाज का लगातार मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें उनकी त्वरित प्रतिक्रिया, जनता से मिलने वाला फीडबैक और धरातल पर दिखाई देने वाली सुरक्षा व्यवस्था को प्रमुख आधार बनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+