घर से बाहर 6 दिन तक नवजोत सिंह का इंतजार कर रही बिहार पुलिस ने अब चस्पा किया ये नोटिस
घर से बाहर 6 दिन तक नवजोत सिंह का इंतजार कर रही बिहार पुलिस ने चस्पा किया ये नोटिस
अमृतसर। क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक विवादित बयान के मामले में बिहार पुलिस उनकी तलाश कर रही है, लेकिन वो उनसे बचते हुए नजर आ रहे हैं। जिस वजह से अब बिहार पुलिस के दो SI उनके घर के सामने कुर्सी डाले बैठे थे लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी सिद्धू से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई है जिसके बाद अब बिहार पुलिस अमृतसर स्थित घर के बाहर पुलिस नोटिस चस्पा करके वापस लौट गई हैं।

बता दें बिहार पुलिस ने अमृतसर में कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू के आवास के बाहर नोटिस देने गई ताकि कटिहार में 2019 की रैली में उनकी टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ एक मामले में जमानत बांड पेपर पर उनके हस्ताक्षर प्राप्त किए जा सकें। लेकिन लंबे इंतजार के बाद पुलिस वालों को नवजोत की ओर से कोई रिसपांस नहीं मिला तब बिहार पि एसआई जनार्दन राम कहते हैं, "मैं रोज़ यहां आता हूं, लेकिन कोई इसे प्राप्त नहीं करता है, इसलिए इसे करना पड़ा।

2019 के चुनावी सभा में दिए गए बयान से मुश्किलों में घिरे सिद्धू, कटिहार की पुलिस पहुंची अमृतसर












Click it and Unblock the Notifications