बिहार: नीतीश कुमार के साथ इन मंत्रियों ने भी ली शपथ, यहां देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। एक बार फिर बिहार में एनडीए ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। इसके साथ ही सोमवार शाम 4.30 बजे नीतीश कुमार ने राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने 7वीं बार बिहार की सत्ता अपने हाथ में संभाली है। नीतीश के साथ ही बीजेपी के तारकेश्वर और रेणु देवी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ सरकार में बीजेपी के कोटे से 7, जेडीयू के कोटे से 5 और HAM-VIP से एक-एक मंत्री हैं। जिनके नाम इस प्रकार हैं-
Recommended Video
Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार 7वीं बार बने CM, जानें और कौन बने मंत्री | वनइंडिया हिंदी

- सरायरंजन विधानसभा से जेडीयू विधायक विजय कुमार चौधरी
- सुपौल विधानसभा से जेडीयू विधायक विजेंद्र प्रसाद यादव
- जेडीयू नेता और विधान परिषद सदस्य अशोक चौधरी
- तारापुर से जेडीयू विधायक मेवालाल चौधरी
- जीतन राम मांझी के बेटे और विधान परिषद सदस्य संतोष कुमार सुमन
- वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहानी। सहानी चुनाव हार गए थे, ऐसे में उनको 6 महीने के अंदर विधान परिषद या विधानसभा का सदस्य हर हाल में बनना होगा।
- बीजेपी नेता और विधान परिषद के सदस्य मंगल पांडे
- आरा सीट से बीजेपी विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह
- जाले विधानसभा सीटे से बीजेपी विधायक जिवेश कुमार सिंह
- राजनगर सीट से बीजेपी विधायक रामप्रीत पासवान
- औराई विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक राम सूरत रायकिस पार्टी को कितनी सीटें?
किस पार्टी को कितनी सीटें?
एनडीए की कुल 125 सीटें
बीजेपी- 74
जेडीयू- 43
वीआईपी- 4
हम पार्टी- 4
महागठबंधन के खाते में 110 सीटें
आरजेडी- 75
कांग्रेस- 19
सीपीआई एमएल- 12
सीपीआई- 2
सीपीएम- 2
अन्य के खाते में इतनी सीटें
AIMIM- 5
निर्दलीय- 1
LJP- 1
बीएसपी- 1












Click it and Unblock the Notifications