बिहार के विधायक अनंत सिंह का दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर, घर से मिली थी एके-47

Recommended Video

    Bihar के बाहुबली MLA Anant Singh का Delhi Saket Court में Surrender | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। बिहार की मोकामा सीट से विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अनंत सिंह 17 अगस्त से फरार थे। निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के गांव नदवा में उनके घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद यूएपीए एक्ट के तहत उन पर बाढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया था। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वो कानून से भाग नहीं रहे हैं और जल्दी ही सरेंडर कर देंगे। पटना पुलिस उनकी तलाश में थी लेकिन वो अपने राज्य की पुलिस को चकमा देकर दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश हो गए। साकेत कोर्ट ने अनंत सिंह के सरेंडर के बाद पुलिस से उनके बारे में डिटेल मांगी है। पुलिस को 30 मिनट में जानकारी देनी थी लेकिन इसमें देर हुई तो अदालत ने नाराजगी भी जाहिर की। कोर्ट ने पूछा कि अनंत सिंह प्रभावी आदमी हैं क्या इसीलिए देर हो रही है इस पर पुलिस ने कहा कि बिहार पुलिस से जानकारी ली जा रही है।।

    Bihar, anant singh, Anant Singh surrender, Delhi, Saket court, uapa, bihar, अनंत सिंह, दिल्ली, बिहार, यूएपीए

    अनंत सिंह ने गुरुवार देर शाम को भी एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह पुलिस के सामने नहीं बल्कि अदालत में आत्मसमर्पण करेंगे। अपने घर से एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद होने पर सिंह ने कहा है कि राज्य की सत्ताधारी जदयू के सांसद ललन सिंह, मंत्री नीरज कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मेरे खिलाफ साजिश रचकर एक रिश्तेदार के माध्यम से हथियार रखवाए और उनको फंसाया।

    घर से एके 47 मिलने के बाद पुलिस ने विधायक के पटना आवास पर कई बार दबिश दी लेकिन वो वहां नहीं मिले थे। एक हफ्ते में तीन बार उन्होंने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताते हुए जल्दी ही सरेंडर की बात कही थी। अनंत सिंह विधायक हैं। उनकी पत्नी नीलम देवी ने मुंगेर सीट से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गईं थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+