VIDEO: बिहार के सहरसा में छात्रा से 7 लड़कों ने की छेड़खानी, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

बिहार के सहरसा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ मनचले लड़की से छेड़छाड़ करते नजर आऐ रहे हैं। वीडियो बिहार के सहरसा का बताया जा रहा है।

सहरसा। बिहार के सहरसा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ मनचले लड़की से छेड़छाड़ करते नजर आऐ रहे हैं। वीडियो बिहार के सहरसा का बताया जा रहा है। इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो जाने के बाद बिहार पुलिस हरकत में आई और मामले पर संज्ञान लेते हुए मनचलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वीडियो में दिखाई दे रहे लड़कों में से एक एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Bihar

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुल सात लड़के एक स्कूली छात्रा से छेड़खानी करते हुए दिख रहे हैं। छात्रा अपनी साइकिल में किताबें दबाकर गुजर रही थी जब मनचले उसे परेशान करने लगे। लड़के छात्रा को वहीं रोक लेते हैं और उसे परेशान करने लग जाते हैं। छात्रा उनसे गुहार भी लगाती है कि वो उसे घर जाने दें, लेकिन मनचलों पर कोई असर नहीं पड़ता। लड़के छात्रा का हाथ पकड़कर भी खींचते हैं और उसे जबरन पकड़ते भी हैं। लड़की का दुपट्टा भी खी्ंच लिया जाता है।

ये भी पढ़ें: एक बार फिर करीब आए मुलायम और शिवपाल, कहा-वे नेता जी के साथ हैं

वीडियो में केवल एक ही युवक दिखाई दे रहा है जो छात्रा को मनचलों से बचाने की कोशिश कर रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो जाने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए खुद मनचलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सात मनचलों में से एक लड़के की गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं अन्य की तलाश जारी है।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राज्य में महिलाओं को सुरक्षा को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'महिलाओं के खिलाफ अपराध, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाओं से बिहार शर्मसार हो रहा है। नालंदा, गया, मधुबनी, कैमूर, जहानाबाद, रोहतास, सासाराम, आरा के बाद अब सहरसा का वीडियो वायरल हो रहा है। मुजफ्फरपुर व पटना शेल्टर होम में तो महापाप हुआ। चाचा, नींद से जागिये।'

ये भी पढ़ें: यूपी के बाद पंजाब पुलिस ने दिखाई बर्बरता, बुजुर्ग महिला को बाल पकड़कर घसीटा, सरेआम की पिटाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+