ऑर्केस्ट्रा डांसरों से छेड़खानी पर बढ़ा विवाद, कन्‍यादान कर रहे पिता को मंडप से खींचकर मारी गोली

पटना। बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव में मंगलवार की देर रात कन्‍यादान कर रहे पिता की मंडप से खींच कर दबंगों ने गोली मार हत्‍या कर दी। इतना ही नहीं बीच बचाव करने आए 6 लोगों को चाकू से गोद कर जख्‍मी कर दिया गया। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हत्याकांड के बाद दबंग मंडप में चढ़ावे के लिए रखे गए डेढ़ लाख रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए। शादी के दिन हुई इस घटना के चलते क्षेत्र में तनाव व्याप्त है और गांव में भारी पुलिसबल लगाया गया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक शादी में नाच गाने का इंतजाम था जिसे लेकर विवाद हुआ था। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

डांस करने को लेकर हुआ था विवाद

डांस करने को लेकर हुआ था विवाद

50 वर्षीय मृतक का नाम शंकर सहनी है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम बरारी जगदीश गांव के शंकर सहनी की छोटी बेटी रिंकू कुमारी की शादी के लिए जादोपुर के रघुनंदन सहनी के बेटे रामप्रवेश सहनी की बरात आयी थी। लड़की के घर के ठीक सामने खेत में बरात टिकी हुई थी और मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। रात के करीब 12 बजे गांव के कुछ दबंग किस्म के युवक ऑर्केस्ट्रा में नर्तकियों को देखकर स्टेज पर चढ़कर डांस करने लगे। इसका बरातियों ने विरोध किया। विरोध करने पर बदमाश मंडप में घुस कर लड़की के पिता शंकर सहनी को खींचकर सबके सामने गोली मार दी।

रिश्तेदारों को भी किया घायल

रिश्तेदारों को भी किया घायल

हमलावरों ने बीच-बचाव करने आए शंकर के रिश्तेदारों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। रिश्तेदारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही आरोप है कि हमलावरों ने मंडप में लूटपाट भी की और महिलाओं के साथ बदसलूकी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर लगभग डेढ़ लाख रुपये के गहने लूटकर ले गए। अचानक हुई इस वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना के बाद लड़की की विदाई मंडप से ही कर दी गई। इस जघन्य वारदात के बाद से पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शादी के अधूरे रस्‍म कर ही ससुराल विदा हो गई बेटी

शादी के अधूरे रस्‍म कर ही ससुराल विदा हो गई बेटी

बेटी यह सपने में भी नहीं सोची थी कि कन्यादान के साथ ही उसके सर से पिता का साया उठ जाएगा। सिन्दूर दान के साथ ही उस निर्दोष बेटी को शादी के मंडप से ही ससुराल जाना पड़ा। शादी के बाद अधूरे रस्मों के साथ बेटी रिंकू अपने ससुराल चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+