बिहार: अस्पताल में नहीं थी एंबुलेंस, बच्चे के शव को कंधे पर घर ले गया पिता

नई दिल्ली। बिहार के नालंदा में सरकारी अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिलने पर एक व्यक्ति को अपने बच्चे के शव को कंधे पर रखकर ले जाना पड़ा। शख्स का कहना है कि अस्पताल की ओर से जब वाहन नहीं दिया गया तो कंधे पर हू बच्चे को ले जाने के अलावा उसके पास कोई विकल्प नहीं था। मामले को लेकर नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह ने कहा है कि ये गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी और अगर अस्पताल की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। नालंदा बिहार के सीएम नीतीश कुमार का गृह जिला है।

Encephalitis, Bihar, nitish kumar, FIR, nalanda, AES, Acute Encephalitis Syndrome, इन्सेफलाइटिस, बिहार, नालंदा, नीतीश कुमार

जानकारी के मुताबिक, नालंदा जिले के सागर सीता बिगहा का रहनेवाला बच्चा गांव में ही अचानक बेहोश हो गया था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया। बच्चे का पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे के पिता ने बिहारशरीफ सदर अस्पताल प्रशासन से मृत बच्चे के शव ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराने को कहा लेकिन अस्पताल की ओर से वाहन नहीं दिया गया।

ऐसे मे पिता अपने आठ साल के बेटे का शव कंधे पर रख कर ही अस्पताल से निकल पड़ा। वह बच्चे का शव कंधे से लगा गांव के ही एक दूसरे शख्स के साथ बाइक से घर वापस आया। अब जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन परमानंद चौधरी से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+