Bihar Lok Sabha Chunav Voting: बिहार की 8 सीटों पर कौन मारेगा बाजी? 5 पर NDA मजबूत, 3 पर कांटे की टक्कर

Bihar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में बिहार की 8 सीटों पर 25 मई को वोटिंग हो रही है। समृद्ध राजनीतिक इतिहास वाला राज्य बिहार में छठे चरण में गोपालगंज, सीवान, वैशाली, वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण,शिवहर और महाराजगंज लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें से गोपालगंज सुरक्षित सीट और बाकी 7 जनरल सीट है।

रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी 8 लोकसभा सीटों में से पूर्वी चंपारण, वैशाली, महाराजगंज, वाल्मीकि नगर और गोपालगंज में एनडीए का पलड़ा भारी लग रहा है। वहीं शिवहर, सीवान और पश्चिम पंचारण में कांटे की टक्कर होती दिख रही है। इन जानें इन सभी 8 सीटों का क्या है समीकरण।

Bihar Lok Sabha Chunav 2042

1. Paschim Champaran Seat: पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट

पश्चिम चंपारण नेपाल की सीमा से लगा हुआ उत्तरी बिहार का हिस्सा है। चंपारण क्षेत्र बिहार के तिरहुत प्रमंडल में आता है। पश्चिम चंपारण से भाजपा के उम्मीदवार संजय जायसवाल हैं, जो जीत की हैट्रिक लगाने का दावा कर रहे हैं। डॉ. जायसवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ते नजर आएंगे।

2. Valmiki Nagar Seat: वाल्मिकीनगर लोकसभा सीट

वाल्मिकीनगर लोकसभा सीट का क्षेत्र नेपाल की सीमा से सटा हुआ है और बिहार के सुदूर उत्तर में पड़ता है। इस सीट पर एनडीए की ओर से जेडीयू चुनाव लड़ रही है। उनके उम्मीदवार सुनील कुमार कुशवाहा हैं। इस सीट पर इनका पलड़ा भारी है। राजद ने दीपक यादव को चुनावी मैदान में उतारा है।

3. Purvi Champararan Seat: पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट

पूर्वी चंपारण से भाजपा के उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह है। वह अब तक छह बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। इस सीट पर वीआईपी के प्रत्याशी राजेश कुमार हैं। राजेश कुमार विधायक रह चुके हैं।

4. Sheohar Seat: शिवहर लोकसभा सीट

शिवहर बिहार के तिरहुत प्रमंडल का एक जिला है। शिवहर पहले मुजफ्फरपुर और फिर हाल तक सीतामढी जिले का हिस्सा था। इस सीट पर राजद की लोकसभा उम्मीदवार और से बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद हैं और उनका मुकाबला एनडीए प्रत्याशी रितु जायसवाल से है।

5. Vaishali Seat: वैशाली लोकसभा सीट

वैशाली बिहार राज्य का एक जिला और लोकसभा क्षेत्र है। यह तिरहुत प्रमंडल का एक हिस्सा है। यहां से एनडीए (लोजपा) उम्मीदवार निवर्तमान सांसद वीणा देवी चुनावी मैदान में हैं। यहां पर वीणा देवी को टक्कर राजद के दबंग नेता विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला से दे रहे हैं।

6. Gopalganj seat: गोपालगंज सीट

गोपालगंज सीट पर एनडीए का पलड़ा भारी लग रहा है। गोपालगंज में जदयू के निवर्तमान सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन चुनावी मैदान में हैं। इनका मुकाबला वीआईपी के चंचल पासवान से है।

7. Siwan Seat: सीवान लोकसभा सीट

सीवान लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। दूसरी ओर सीवान में जदयू की विजया लक्ष्मी और राजद के अवध बिहारी चौधरी चुनावी मैदान में हैं।

8.Maharajganj Seat: महाराजगंज लोकसभा सीट

महाराजगंज में भाजपा उम्मीदवार जनार्दन सिंह सीग्रीवाल और कांग्रेस के आकाश सिंह में मुकाबला है। जनार्दन सिंह इस सीट से हैट्रिक लगाने को तैयार हैं तो वहीं आकाश सिंह पहली बार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+