Bihar News: आईपीआरडी के नए सचिव बने चंद्रशेखर सिंह, अनुपम कुमार को दी गई विदाई
चंद्रशेखर सिंह को बिहार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, वे अनुपम कुमार का स्थान लेंगे जो दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। सिंह संसदीय कार्य और आपदा प्रबंधन विभागों का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष भी होंगे। उनके पिछले पदों में पटना मंडल आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट शामिल हैं।
बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) में प्रशासनिक बदलाव के तहत 2010 बैच के आईएएस अधिकारी Chandrashekhar Singh ने शुक्रवार को सचिव का पदभार संभाल लिया। उन्होंने Anupam Kumar का स्थान लिया है, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए हैं।

पदभार ग्रहण के अवसर पर विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने अनुपम कुमार को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान विभाग के निदेशक सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। चंद्रशेखर सिंह के पास सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अलावा संसदीय कार्य विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है। साथ ही वे बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। प्रशासनिक अनुभव की बात करें तो वे पूर्व में पटना प्रमंडल के आयुक्त और जिलाधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications