Bihar News: 228 विशेषज्ञ चिकित्सकों को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया नियुक्ति पत्र प्रदान
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राज्य भर में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए 228 विशेषज्ञों की नियुक्ति की है। इस पहल का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना है।

श्री पांडेय ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 41,000 पदों पर नियुक्तियों का विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों में विभिन्न श्रेणियों के स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। इसमें विशेष रूप से 8,500 सामान्य और विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहाली प्रक्रिया भी जारी है। इन सभी नियुक्तियों को आगामी तीन महीनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत अगले 15 दिनों में 722 सामान्य चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके साथ ही अस्पतालों में पैथोलॉजी सेवाओं को और अधिक उन्नत और सुलभ बनाया जा रहा है, जिससे मरीजों को बेहतर जांच और उपचार की सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर श्री प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग, श्री मनोज कुमार सिंह, सचिव, स्वास्थ्य विभाग, श्री सुहर्ष भगत, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार, श्री आदित्य प्रकाश, अपर सचिव, स्वास्थ्य, श्रीमती अनुपमा सिंह, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, श्री अमिताभ सिंह, माननीय स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव, डॉ. प्रमोद कुमार, निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications