बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, गंडक-बागमती-कोसी से जुड़े जिलों में बढ़ाई गई निगरानी; NDRF-SDRF अलर्ट

बिहार में गंडक, बागमती और कोसी बेसिन में भारी बारिश के बीच अधिकारियों ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। 17 संवेदनशील जिलों में नदियों की निगरानी, निचले इलाकों और बाढ़ सुरक्षा ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है। NDRF/SDRF की तत्परता, सार्वजनिक घोषणाओं के माध्यम से शुरुआती चेतावनी और अंतर-विभागीय समन्वित कार्रवाई त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

पटना, 26 सितंबर 2026: नेपाल के तराई क्षेत्र में गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर बिहार में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संभावित परिस्थितियों को देखते हुए गंडक, बागमती और कोसी नदी तंत्र से जुड़े संवेदनशील जिलों में विशेष निगरानी और जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Bihar Flood Alert for Gandak and Koshi

राज्य में मौजूदा स्थिति को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संसाधन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

बारिश और संभावित जलस्तर वृद्धि को देखते हुए सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सारण, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय समेत अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन को नदियों के जलस्तर और प्रवाह की लगातार निगरानी करने के साथ-साथ निचले इलाकों, तटबंधों, नदी किनारे बसे गांवों, पुल-पुलियों और संपर्क मार्गों की स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। प्रशासन के अनुसार, कोसी नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद कोसी नदी के आसपास स्थित जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

NDRF और SDRF को अलर्ट रहने के निर्देश

संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए NDRF और SDRF को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित जिलों में नाव, लाइफ जैकेट, रेस्क्यू उपकरण और अन्य जरूरी संसाधनों को पर्याप्त संख्या में तैयार रखने को कहा गया है। प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि जरूरत पड़ने पर बचाव और राहत कार्य बिना किसी देरी के शुरू किया जा सके।

प्रभावित इलाकों में माइकिंग से दी जाएगी चेतावनी

संभावित रूप से प्रभावित क्षेत्रों में माइकिंग के जरिए Early Warning का व्यापक प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित आबादी को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए भी प्रशासन को तैयार रहने को कहा गया है।

इसके साथ ही निचले इलाकों और नदी किनारे बसे गांवों में लोगों को मौसम तथा नदी के जलस्तर से संबंधित जानकारी समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

विभागों के बीच समन्वय पर जोर

मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन, पुलिस, जल संसाधन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के बीच लगातार समन्वय और संचार बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। सभी उपलब्ध संसाधनों को स्टैंडबाय और एक्टिव मोड में रखने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में बचाव एवं राहत अभियान तुरंत शुरू किया जा सके। राज्य सरकार की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

‘घबराने की जरूरत नहीं’, अफवाहों से बचने की अपील

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को स्थिति की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वर्तमान स्थिति को लेकर किसी तरह की अफवाह या घबराहट में न आएं। प्रशासन के अनुसार, संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक बचाव और राहत संसाधनों को पहले से तैनात किया जा रहा है। किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के टोल-फ्री नंबर 1070 पर संपर्क किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+