बिहार में बनेगा अत्याधुनिक फायर टेस्टिंग सेंटर, युवाओं को मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
बिहार सरकार ने युवाओं के बीच अग्निशमन सुरक्षा कौशल को बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से 18.67 करोड़ रुपये की लागत से एक अग्नि परीक्षण और प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण को मंजूरी दी है।
बिहार
के उपमुख्यमत्री श्री सम्राट चौधरी ने बताया कि 18.67 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक फायर टेस्टिंग एंड ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि नये ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से राज्य के युवाओं को अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और अग्निशमन सेवाओं में व्यावसायिक प्रशिक्षण के नए अवसर मिलेंगे। यह उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाएगा और रोजगार की नई संभावनाओं के द्वार भी खोलेगा। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>श्री
चौधरी ने कहा- बिहार सरकार ने अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए राज्य में पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फायर टेस्टिंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च लेबोरेट्री स्थापित करने का निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने बताया कि इस योजना में भवन निर्माण, अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद, और बुनियादी ढांचे के विकास पर 17.36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं 1.31 करोड़ रुपये की राशि केंद्र के संचालन एवं रखरखाव के लिए अगले पांच वर्षों तक प्रतिवर्ष के लिए निर्धारित की गई है। इसका उपयोग मानव संसाधन, तकनीकी स्टाफ और अन्य प्रशासनिक जरूरतों की पूर्ति के लिए किया जाएगा। id='top-searched-articles'>श्री
चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार न केवल अग्निशमन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार काम कर रही है बल्कि अग्नि सुरक्षा से जुड़े अनुसंधान, प्रशिक्षण और परीक्षण के क्षेत्र में बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है।











Click it and Unblock the Notifications