पांच चरणों में होंगे बिहार विधानसभा चुनाव
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही होगा। गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग की एक बैठक में यह फैसला हुआ है कि चुनाव पांच चरणों में कराये जायेंगे। बताया जा रहा है कि चुनाव अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होंगे।
चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- चुनाव के प्रत्येक चरण में पैरामिलिट्री सुरक्षाबलों की 500 कंपनियों की जरूरत पड़ेगी। प्रत्येक कंपनी में 100 सुरक्षाकर्मी होते हैं।
- केंद्रीय सुरक्षाबल के अलावा राज्य पुलिस के सुरक्षाकर्मी भी तैनात किये जायेंगे।
- 243 सीटों का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है, उससे पहले चुनाव परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे।
- बिहार चुनाव इस लिये सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि एक तरफ नीतीश कुमार की 10 साल का रिपोर्ट कार्ड है तो दूसरी ओर मोदी लहर।
- कांग्रेस, लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के गठबंधन की साख दांव पर लगी हुई है।
- वहीं भाजपा के साथ राम विलास पासवान और उपेंद्र कुशवाहा जैसे दिग्गज खड़े हैं।













Click it and Unblock the Notifications