बिहार: 70 साल में 33 सीएम, 20 कांग्रेसी और 13 जनता परिवार के
पटना। बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे आने में अब थोड़ा सा ही वक्त बाकी है। राज्य की सत्ता पर कौन बैठेगा..यह तो अब से थोड़ी देर में पता चल जायेगा लेकिन यहां आपको हम यहां खास बात बताते हैं कि बिहार में अब तक 33 मुख्यमंत्री बन चुके हैं।
और नीतीश कुमार, राबड़ी देवी,जगन्नाथ मिश्रा और भोला पासवान सबसे ज्यादा तीन बार मुख्यमंत्री रहे। बिहार में सात बार राष्ट्रपति शासन भी लग चुका है और बिहार ही एक ऐसा राज्य हैं जहां पति-पत्नी दोनों ही सीएम रह चुके हैं।
आईये डालते हैं बिहार के अब तक के मुख्यमंत्रियों पर एक नजर:
- कृष्णा सिंह ( 1946 से लेकर 1961)
- दीप नारायण सिंह (18 दिन तक)
- बिनोदानंद झा (2 साल और 8 महीने)
- केबी सहाय ( 4 साल)
- मध्यम प्रसाद सिन्हा( 10 महीने)
- सतीश प्रसाद सिंह ( 5 दिन)
- भोला पासवान शास्त्री( 3 महीने व 7 दिन)
- हरिहर सिंह ( 3 महीने और 26 दिन)
- दरोगा प्रसाद राय (10 महीने)
- कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। ( पहली बार 1970 , दूसरी बार 1977)
- केदार पांडे( 1 साल और 4 महीने)
- अब्दुल गफूर( 21 महीने)
- जगन्नाथ मिश्रा( तीन बार बिहार सीएम रहे। पहली बार 1975 में , इसके बाद जून 1980 में, फिर दिसंबर 1989 में)
- रामसुंदर दास (10 महीने)
- चन्द्रशेखर सिंह (19 महीने)
- बिंदेश्वरी दुबे ( 3 साल)
- भगवत झा आजाद ( 1 साल)
- सत्येन्द्र नारायण सिन्हा ( 9 महीने)
- लालू प्रसाद यादव ( पहली बार मार्च 1990 में उसके बाद1995 से 1997 तक मुख्यमंत्री बने)
- राबड़ी देवी (पहली बार 1997 में ,फिर में नौ मार्च 1999, तीसरा 2000 तक रही)
- नीतीश कुमार ( वे पहली बार 1999 में आठ दिन तक सीएम रहे। इसके बाद 2005 में वे फिर से सीएम बने और 20 मई 2014 तक रहे। अगली बार वे इसी साल फरवरी में सीएम बने और अभ तक पद पर बने हैं।)
- जीतन राम मांझी (9 महीने)













Click it and Unblock the Notifications