बिहार में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर पिता को लेकर भावुक हुए चिराग पासवान, बोले 50 साल में ऐसा पहली बार हुआ...
नई दिल्ली। बिहार में विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग के ऐलान के बाद से तमाम राजनीतिक दलों के बीच चुनाव को लेर सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच लोक जनश्कित पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पिता को लेकर भावुक हो गए। दरअसल आज बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से केंद्रीय मंत्री और चिराग पासवान के पिता रामलिवास पासवान अस्पताल में भर्ती हैं, लिहाजा तारीखों के ऐलान के बाद रामविलास पासवान बयान के लिए मीडिया के सामने नहीं आ सके। बीमार पिता को लेकर चिराग पासवान भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि ऐसा 50 साल में पहली बार हुआ है जब इस चुनाव में आप सबके नेता उपस्थित नहीं हैं।

Recommended Video
चिराग पाससवान ने ट्वीट करके लिखा, चुनाव की घोषणा के इस महत्वपूर्ण अवसर पर थोड़ा भावुक भी हूँ।पापा अस्पताल में है और मार्गदर्शन करने वाले उनके शब्दों की कमी महसूस कर रहा हूं। बिहारियों के लिए उनकी कल्पना को साकार करने की कोशिश करूंगा। पिछले 50 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब आप सब के नेता और मेरे पापा इस चुनाव में बिहार में उपस्तिथ नहीं हो पाएंगे।मुझे विश्वास है की वो जल्द डिजिटल माध्यम सभी बिहार वासियों से जुड़ेंगे।
पिछले कई दिनो में पापा के पुराने दोस्तों व सहयोगियों ने मुझे फ़ोन कर उनका हाल समाचार जाना। सबके मन में पापा के प्रति आदर देख कर उनका बेटा होने पर गर्व होता है।दल-गल राजनीति से उपर उठ कर अधिकांश नेताओं ने भी फ़ोन पर हाल जाना। पापा का अंश हूं और विपरीत परिस्थितियों में लड़कर जीतना उन्हीं से सीखा है। इस मुश्किल घड़ी में मेरे साथ खड़े होने के लिए आप सब का आभार। जो लोग बिहार पर नाज़ करना चाहते है उन सभी से अपील करता हूं की बिहार1st बिहारी1st की सोच के साथ आगे आए नया बिहार युवा बिहार बनाए।
चुनाव के ऐलान पर चिराग ने कहा, बिहार चुनाव आदरणीय प्रधानमंत्री के विकसित बिहार के सपने और अपने अभिभावक आदरणीय राम विलास पासवान जी के 50 वर्षों के कार्यों को बिहार वासियों के सामने रखने का अवसर है। बिहार चुनाव की तारीख़ों की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग के फ़ैसले का लोक जनशक्ति पार्टी सहर्ष स्वागत करती हैं। साल 2020 के चुनाव बिहार में बेहतरी की नई कहानी लिखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications