मतगणना के बीच RJD ने किया ट्वीट- 'सूचना हमारे पक्ष में, बिहार ने बदलाव कर दिया है'

बिहार में मतगणना के बीच आरजेडी ने किया ट्वीट, अपनी जीत को लेकर कही ये बात...

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है और अभी तक के रुझानों में एनडीए ने बढ़त बनाई हुई है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, फिलहाल एनडीए 129 सीटों पर लीड कर रहा है, जिनमें से 73 सीटों पर भाजपा, 49 सीटों पर जेडीयू, 5 सीटों पर वीआईपी और 2 सीटों पर हम पार्टी के उम्मीदवार आगे हैं। वहीं 103 सीटों पर महागठबंधन को बढ़त मिली हुई है, जिनमें 64 सीटों पर आरजेडी, 20 सीटों पर कांग्रेस और 18 सीटों पर लेफ्ट पार्टियों के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग का कहना है कि अभी मतगणना के कई राउंड बाकी हैं और फाइनल नतीजे आने में वक्त लगेगा। इस बीच आरजेडी की तरफ से एक ट्वीट करते हुए अपनी जीत का भरोसा जताया गया है।

'महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित है'

'महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित है'

राष्ट्रीय जनता दल ने मतगणना के बीच ट्वीट करते हुए कहा है, 'हम सभी क्षेत्रों के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से संपर्क में हैं और सभी जिलों से प्राप्त सूचना हमारे पक्ष में है। देर रात तक गणना होगी। महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित है। बिहार ने बदलाव कर दिया है। सभी प्रत्याशी और काउंटिंग एजेंट मतगणना पूरी होने तक काउंटिंग हॉल में बने रहें।'

Recommended Video

    Bihar Election Result 2020: Tejashwi के समर्थकों ने मछली लेकर क्या इशारा किया ? | वनइंडिया हिंदी
    4 बजे तक 50 फीसदी वोटों की गिनती

    4 बजे तक 50 फीसदी वोटों की गिनती

    आपको बता दें कि बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई थी, लेकिन शाम 4 बजे तक 50 फीसदी वोटों की गिनती ही हो पाई है। मतगणना में हो रही देरी को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि कोरोना वायरस गाइडलाइन का पालन करते हुए बिहार चुनाव में 63 फीसदी पोलिंग बूथ बढ़ाए गए थे, जिसकी वजह से ईवीएम की संख्या भी बढ़ी। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल वोटों की गिनती जारी है, लेकिन फाइनल नतीजे आने में थोड़ा समय लगेगा।

    'हर सीट पर औसत 30 से 35 राउंड की मतगणना'

    'हर सीट पर औसत 30 से 35 राउंड की मतगणना'

    चुनाव आयोग ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'कुछ विधानसभा सीटों पर पोलिंग स्टेशन कम थे और उनकी मतगणना 24 से 25 राउंड में खत्म हो जाएगी। लेकिन, कुछ विधानसभा सीटें ऐसी भी हैं, जहां 50 से 51 राउंट की मतगणना होगी। औसत तौर पर देखें तो हर विधानसभा सीट पर 30 से 35 राउंड की मतगणना होगी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+