बिहार में जीत पर अमित शाह की बधाई, कहा- मोदी-नीतीश के डबल इंजन विकास की जीत

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर अब केंद्रीय नेताओं की बधाई आने लगी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बिहार में एनडीए पर जीत को बधाई देते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डबल इंजन के विकास की जीत कहा है।

Amit Shah

अमित शाह ने एक के बाद एक ट्वीट किए हैं। बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए अमित शाह ने ट्वीट किया "बिहार के हर वर्ग ने फिर एक बार खोखलेवादे, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार कर NDA के विकासवाद का परचम लहराया है।यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत है... नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी के डबल इंजन विकास की जीत है। बीजेपी बिहार के कार्यकर्ताओं को बधाई।"

जीत के लिए मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए शाह ने लिखा "बिहार में विकास, प्रगति और सुशासन को पुनः चुनने के लिए प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं विशेषकर बिहार के युवाओं और महिलाओं को साधुवाद देता हूँ जिन्होंने बिहार में सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को चुनकर NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।"

केंद्रीय मंत्री ने चुनाव के नतीजों को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मोदी सरकार के काम पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने लिखा "इन चुनावों में जनता ने जिस उत्साह से नरेंद्र मोदी जी और NDA की नीतियों में अपना समर्थन जताया वो सचमुच अद्भुत है। यह परिणाम न सिर्फ कोरोना के विरुद्ध मोदी सरकार की सफल लड़ाई में गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं के विश्वास को दिखता है बल्कि देश को गुमराह करने वालों के लिए सबक भी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+