बिहार: 100-100 सीटों पर RJD-JDU और 40 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

पटना। लंबी खींचातान और भयंकर घमासान के बाद आज सीटों की साझेदारी का ऐलान करने के साथ ही साथ बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया। सत्ताधारी जेडीयू और गठबंधन में सीटों के बंटवारों पर सहमति बन गई है। साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि जेडीयू और आरजेडी 100-100 और कांग्रेस 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

JDU, RJD to contest on 100 seats each, Congress to fight on 40 seats
आपको बताते चलें कि बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है और विधानसभा में 243 सीटें हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "महागठबंधन में कोई विवाद नहीं है। गठबंधन में शामिल सभी दलों में सहमति बन चुकी है।"

उन्होंने कहा कि आगामी 30 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में संयुक्त रूप से बिहार स्वाभिमान रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें तीनों दलों के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। संवाददाता सम्मेलन को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और कांग्रेस महासचिव सी़ पी़ जोशी ने भी संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+