'बीजेपी जीत रही है बिहार..इसके पीछे हैं तीन अहम कारण'
पटना(मुकुंद सिहं)। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने गुरूवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले तीन चरण के चुनाव में एनडीए गठबंधन काफी आगे है और राज्य में एनडीए की सरकार बननी तय है।
पीएम मोदी की लोकप्रियता लोगों के बीच अब भी कायम है और लोग विकास के नाम पर मतदान कर रहे हैं। बिहार केन्द्र के साथ कदमताल मिलाकर चलेगा तो यहां निश्चित तौर पर विकास होगा। जेटली ने बिहार में एनडीए की जीत के तीन निम्नलिखित कारण बताएं हैं।
- पहला कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता: उनकी जनसभाओं में जिस तरह की भीड़ जुट रही है उससे पता चलता है कि लोगों को मोदी पर विश्वास है।
- दूसरा कारण बिहार के लोगों की मंशा: जेटली ने कहा कि अब बिहार के लोग केंद्र और राज्य में ही पार्टी की सरकार बनाना चाहते हैं। दोनों जगह एक पार्टी की सरकार होगी तो राज्य का फायदा होगा, अभी तक जिस पार्टी की सरकार दिल्ली में रही है उसके विपक्ष की सरकार बिहार में रही है,इससे बिहार को नुकसान हुआ है. केंद्र सरकार के 1.65 लाख करोड़ के पैकेज से बिहार का तेजी से विकास होगा।
- तीसरा कारण महागठबंधन: जेटली ने कहा कि महागठबंधन हताश लोगों का जमावडा़ है, इसमें शामिल एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस है जो बिहार में अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है, दूसरी पार्टी राजद है जो पारिवारिक समूह है जहां एक पीढ़ी चुनाव नहीं लड़ सकती है इसलिए किसी तरह दूसरी पीढ़ी खड़ी हो जाए, इसके लिए वह कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है तो वहीं तीसरी पार्टी जदयू अवसरवादी राजनीति का अपना आखिरी दांव खेल रही है।













Click it and Unblock the Notifications