अरूण जेटली बने 'फाइनेंस मिनिस्टर ऑफ द ईयर, एशिया'
बैंगलुरू। देश के वित्तमंत्री अरूण जेटली केवल पीएम मोदी के ही प्रिय नहीं हैं बल्कि लाखों-करोडो़ं लोगों के लिए भी प्रिय हैं इसी कारण उन्हें एशिया का बेस्ट फाइनेंस मिनिस्टर चुना गया है।
जेटली को यह तमगा लंदन की प्रत्रिका 'इमर्जिंग मार्केट्स' की ओर से दिया गया है। इस मैंगजिन में छपे आर्टिकल में साफ लिखा है कि पिछले 18 महीनों के दौरान भारत की आर्थिक सफलता के मामले में जेटली का बहुत बड़ा योगदान हैं इसलिए उन्हें इस बात के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए।
भारत के आर्थिक हालात को सुधारने के लिए जेटली ने जो भी कदम उठाया है वो तारीफ के काबिल है इसलिए हमारी ओर से एशिया के सबसे बेहतर फाइनेंस मिनिस्टर का सम्मान दिया जा रहा है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद जेटली को पीएम मोदी ने उन्हें अपने कैबिनेट में जगह दी और उन्हें पांच मंत्रालय का कार्यभार, जिनमें से अब रक्षा मंत्रालय मनोहर पार्रिकर को पास चला गया है।













Click it and Unblock the Notifications