बिहार चुनाव: नीतीश से लेकर राबड़ी तक, दूसरे चरण के मतदान में फायरब्रांड नेताओं ने की वोटिंग, देखें तस्वीरें
बिहार चुनाव: नीतीश से लेकर राबड़ी तक, दूसरे चरण के मतदान में फायरब्रांड नेताओं ने की वोटिंग, देखें तस्वीरें
पटना: Bihar Election 2020 Update: बिहार विधानसभा चुनाव-2020 के लिए आज (मंगलवार 3 नवंबर) राज्य में दूसरे चरण के मतदान हो रहे हैं। दूसरे चरण के मतदान में बिहार के लगभग सारे फायरब्रांड यानी दिग्गज नेताओं ने वोट किए हैं। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी शामिल हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, बिहार के राज्यपाल फागु चौहान, महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कन्हैया कुमार, बीजेपी नेता नंद किशोर और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी वोट किए।

बिहार में आज दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव में कुल 17 जिलों में 94 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। 94 सीटों पर 1463 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बिहार के दूसरे चरण के मतदान में 2 करोड़ 85 लाख रजिस्टर्ड वोटर हैं।
आइए देखें बिहार के सभी दिग्गज नेताओं की वोट देने के बाद की तस्वीर
- लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में दूसरे चरण के मतदान के दौरान मंगलवार (3 नवंबर) को राघोपुर विधानसभा के बूथ नंबर 24 पर जाक वोट डाला। चिराग पासवान ने लाइन में खड़े होकर वोट डालने का इंतजार किया।

-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पटना में मतदान किया। वोट करने के बाद सीएम ने कहा- सभी लोग वोट कीजिए।

-बिहार: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में तेजस्वी यादव ने पटना में मतदान किया। तेजस्वी यादव ने कहा, "आज बिहार के लोग पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, महंगाई,सुनवाई वाली सरकार चाहते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि लोकतंत्र में सब लोग अपने मतों का इस्तेमाल करके बदलाव जरूर करेंगे।"

- बिहार: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी दोनों साथ में वोट देने पहुंचे थे।

-बिहार: उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पटना के राजेंद्र नगर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा, "मेरी लोगों से अपील है कि घरों से निकलें और मतदान करें।"

- बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने भी बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पटना में मतदान किया।

- जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बेगूसराय जिले में बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान वोट डाले।

- बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव ने पटना में मतदान किया और विकटरी साइन दिखाया।

- केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने पटना के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद रविशंकर प्रसाद बोले, बिहार की जनता शांति, सुरक्षा और विकास चाहती है ये तीनों NDA की सरकार ने दिया है। हमारे पीएम विश्वास करते हैं कि जब तक बिहार का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं होगा। बिहार की जनता इस पूरे संदेश को समझती है। इस चुनाव में हम लोगों की निर्णायक विजय होगी।

-बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान वोट डालने के लिए जेडी-यू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी और उनके परिवार के सदस्य पटना के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

-राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा और उनके परिवार के सदस्यों ने बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के दौरान वोट डालने के बाद अपनी स्याही वाली फिंगर शो की। वैशाली के मतदान केंद्र में इन्होंने वोट किया।

-वोट डालने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'बदलाव की लहर है। मुझे विश्वास है कि परिणाम बिहार में लव सिन्हा और विकास के पक्ष में होंगे।' शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा बांकीपुर, पटना से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

बिहार चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को है। बिहार के साथ-साथ आज मध्य प्रदेश की 29, यूपी की 7 और गुजरात की 8 सीटों सहित 10 राज्यों में 54 विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications