लोकसभा चुनाव: बिहार के महागठबंधन में निकल गया सीटों का फॉर्मूला! इन 9 सीटों पर लड़ सकती है कांग्रेस

Bihar Lok Sabha Chunav 2024: बिहार में महागठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला मिल गया है। संभावना है कि शुक्रवार को सत्ताधारी गठबंधन की ओर से इसका खुलासा कर दिया जाएगा। कांग्रेस को इस इस डील के तहत 9 सीटें मिलने की बात सामने आ रही है।

इंडिया ब्लॉक में महाराष्ट्र और बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर सबसे ज्यादा घमासान मचा हुआ है। महाराष्ट्र में तो बात ज्यादा बिगड़ी हुई है, लेकिन लगता है कि बिहार में कांग्रेस, राजद और वामपंथी दलों में सीटों के तालमेल को लेकर बातचीत फाइनल हो गई है। राज्य में लोकसभा की 40 सीटें हैं, जिनके लिए सभी सात चरणों में मतदान होना है।

bihar grand alliance

कांग्रेस को 9 और राजद को 26 सीटें मिलने की जानकारी
बिहार में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार आरजेडी-26, कांग्रेस-9, सीपीआई (एमएल)-3, सीपीआई-1 और सीपीएम भी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के अंदर खासकर करके पूर्णिया और औरंगाबाद सीट को लेकर ज्यादा बेचैनी बताई जा रही थी, जहां से राजद ने अपनी दावेदारी पहले ही तय कर दी है।

कांग्रेस किन 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव?
अब जो समझौता हुआ है, उसके मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस को कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बेतिया (पश्चिम चंपारण), पटना साहिब, सासाराम और सुपौल की सीटें देने को राजी हो गई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जब सीटों के बंटवारे की औपचारिक घोषणा होगी तो उसमें राजद नेता तेजस्वी यादव समेत सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे।

पूर्णिया और औरंगाबाद में क्या होगा चुनावी सीन?
लेकिन, कांग्रेस को जिन सीटों का ऑफर दिए जाने की बात सामने आ रही है, उसके बाद दो सीटों को लेकर चुनावी राजनीति क्या मोड़ लेगी यह जानना दिलचस्प रहेगा। क्योंकि, पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ने के भरोसे ही पूर्व सांसद पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में किया था। लेकिन, उसपर राजद ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया है।

पूर्णिया से राजद ने जेडीयू से आईं बीमा भारती को टिकट दे दिया है। वहीं औरंगाबाद सीट से भी आरजेडी अभय कुमार की उम्मीदवारी तय कर चुका है, जिसको लेकर कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व आईपीएस निखिल कुमार की नजरें टिकी हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+