Bihar Chunav से ही तय हो गया बंगाल का एजेंडा! SIR से लेकर घुसपैठ तक इन मुद्दों पर होगा घमासान
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव सिर्फ एक प्रदेश तक सीमित नहीं रहने वाला है। इसका असर अगले साल होने वाले बंगाल चुनाव पर भी पड़ने वाला है। बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन से लेकर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर आरोप, वोटों में धांधली जैसे मुद्दे विपक्षी दल प्रमुखता से उठा रहे हैं। इसके पलटवार में बीजेपी बांग्लादेशी घुसपैठियों से लेकर तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और राष्ट्रवाद के साथ हिंदुत्व के आसपास ही चुनाव लड़ेगी। ममता सरकार जिस तरह से SIR का विरोध कर रही है उसने भी तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है।
बिहार चुनाव में बीजेपी और एनडीए के सामने सत्ता बचाने की चुनौती है। बंगाल में टीएमसी के लगातार 15 साल की सत्ता को उखाड़ने के लिए बीजेपी पूरा दम लगा रही है। बिहार में बीजेपी को सरकार की विकास योजनाओं और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दों पर खुद को डिफेंड करना है। बंगाल में उन्हें विपक्ष की शक्ति प्रदर्शन कर टीएमसी की डेढ़ दशक पुरानी सरकार को उखाड़ने के लिए संघर्ष करना है। दोनों प्रदेशों में भूमिका अलग जरूर है, लेकिन एजेंडा एक ही रहने वाला है।

Bihar Chunav ने तय कर दिया बंगाल का एजेंडा
बिहार में विपक्षी दल एसआईआर (SIR) का विरोध कर रहे हैं और दूसरी ओर ममता बनर्जी सरकार ने भी चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट संशोधन के मुद्दे पर दो साल का वक्त मांगा है। बीजेपी विपक्षी दलों पर हमलावर है कि अवैध वोटर्स के नाम हटाए जाने से आखिर किसी राजनीतिक पार्टी को क्या आपत्ति हो सकती है? इतना स्पष्ट हो चुका है कि अगले साल होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में वोटर लिस्ट संशोधन अहम मुद्दा रहने वाला है। इस मुद्दे पर बीजेपी और टीएमसी के बीच संग्राम पहले ही शुरू हो चुका है।
यह भी पढ़ें: ममता सरकार नहीं डरे 'द बंगाल फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, TMC के गढ़ कोलकाता में करेंगे ऐसा काम
बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर भी होगी तीखी तकरार
पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठियों को लेकर बीजेपी टीएमसी सरकार पर हमलावर रही है। बिहार के सीमांचल में भी घुसपैठ और डेमोग्राफी बदलने का दावा बीजेपी करती रही है। बंगाल विधानसभा चुनाव में घुसपैठियों को रोकने और सीमा सुरक्षा का मुद्दा चुनाव में अहम रहने वाला है। ममता बनर्जी बीजेपी के विरोध में हमेशा यह तर्क देती रहती हैं कि एक समुदाय विशेष को परेशान करने के उद्देश्य से घुसपैठियों का बहाना बीजेपी बनाती है।
भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के नाम पर चलेंगे तीर
बीजेपी का दावा हमेशा भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाने का रहा है। बिहार में लालू राज में भ्रष्टाचार और अपराध के लिए बीजेपी चारा खाने वाले से लेकर जंगलराज जैसे जुमले गढ़ती रही है। दूसरी तरफ आरजेडी और टीएमसी दोनों ही पार्टियों का भरोसेमंद वोट बैंक मुस्लिम वर्ग है। पीएम मोदी से लेकर बीजेपी के सभी बड़े नेता इन पार्टियों पर तुष्टिकरण का आरोप लगाती रही हैं। बिहार के बाद बंगाल में भी चुनाव के दौरान यह अहम मुद्दा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: 'ECI बना एजेंट', SIR के जरिए बंगाल में NRC लागू करने की साजिश, ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications