Bihar Board: नए सॉफ्टवेयर से 16 गुना तेजी से तैयार होगा इंटर-मैट्रिक का रिजल्ट
पटना। बिहार बोर्ड (Bihar Board 2020) ने इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2020 का रिजल्ट तैयार करने के लिए एक नई तरह का सॉफ्टवेयर विकसित किया है। इस बार का रिजल्ट इसी सॉफ्टवेयर की सहायता से तैयार किया जाएगा। इस बात की जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी है। अध्यक्ष ने बताया कि इस सॉफ्टवेयर की सहायता से रिजल्ट 16 गुना तेजी से तैयार किया जाएगा। इसी के साथ इस बार रिजल्ट का विश्लेषण भी किया जाएगा।

इसकी सहायता से जिला और विषय वार रिजल्ट विश्लेषण करना अब आसान हो गया है। मामले पर बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के साथ ही रिजल्ट प्रोसेस भी चलता रहेगा। इससे किसी चीज के लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि अब समय की भी काफी बचत होगी। जो काम पहले एक सप्ताह में होता था, वही काम अब एक या दो दिन में हो जाएगा।
अध्यक्ष आनंद किशोर ने आगे कहा कि मूल्यांकन खत्म होने के बाद रिजल्ट को तैयार करने में अधिक देरी नहीं होगी। हालांकि इस बार शिक्षकों की हड़ताल के कारण मूल्यांकन में समय लगेगा। लेकिन मूल्यांकन के बाद रिजल्ट को तैयार करने में समय नहीं लगेगा। बता दें सोमवार से बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा शुरू होंगी। मैट्रिक परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक चलेंगी।
बोर्ड की परीक्षा के लिए नियमों को भी काफी सख्त किया गया है। परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे जूते-मोजे पहनकर नहीं आएं। अगर वे ऐसे आते हैं, तो उन्हें ये उतारने पड़ेंगे। परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड और पेन के अलावा कुछ भी लाने की अनुमति नहीं है। वहीं परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों के बाहर दो सौ मीटर की दूरी तक धारा 144 लागू रहेगी।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications