राहुल गांधी की रैली में एयरगन लेकर पहुंचा युवक को पुलिस ने पकड़ा
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चंपारण में शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में हिस्सा लेने पहुंचे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। युवक रैली में एयरगन लेकर आ गया था जिसके बाद पुलिस ने उसे संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया।

पुलिस ने पकड़े गए शख्स की पिटाई भी की है। रैली के पहले इस तरह की वारदात के बाद सुरक्षा के इंतजाम और पुख्ता कर दिए गए हैं। आपको बताते चलें कि राहुल गांधी को एसपीजी सुरक्षा मिली हुई है। रैली के बाद राहुल के थारू जनजाति के लोगों और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों से भी मिलने का कार्यक्रम है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि राहुल हेलिकॉप्टर से रामनगर के लिए रवाना हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications