एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ेगा: जेपी नड्डा
नई दिल्ली। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार प्रदेश की कार्यसमिती को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल युनाइटेड और लोक जनशक्ति एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और चुनाव में जीत दर्ज करेगी। हमे ना सिर्फ भाजपा को बल्कि अपने सहयोगी दलों में भी मूल्यों को जोड़ना है। नड्डा ने कहा कि हमारे सामने कोविड-19 की चुनौती, बाढ़ की चुनौती है। हमे इन चुनौतियों के बीच यह चुनाव लड़ना है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की जनता को भाजपा और एनडीए से आशा है, उन्हें लगता है कि हम बिहार की तस्वीर को बदल सकते हैं। मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमने यह बदलाव किया है।
Recommended Video

इस दौरान नड्डा ने कहा कि अब हमारे पास कोरोना के मरीजों के लिए 1250000 बेड मौजूद हैं, कोविड के इलाज के लिए 2000 से अधिक अस्पताल हैं। हमारे पास प्रति दिन 10 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट करने की क्षमता है। देश में कोरोना से रिकवरी की दर 74 फीसदी तक पहुंच गई है। नड्डा ने कहा कि कोविड ऐसी बीमारी है जिससे लड़ने का हमारे पास कोई अनुभव नहीं था। दुनिया के सबसे सामर्थ्यवान देश भी इस संक्रमण से लड़ते दिखे, उनकी व्यवस्थाएं चरमरा गईं, वो भ्रमित थे। ऐसे समय में हमारे प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में नेतृत्व दिया और कहा कि जान है तो जहान है। 130 करोड़ लोगों को भरोसे में लेकर लॉकडाउन किया। यही वजह है कि हम अपनी व्यवस्थाओं को बचा सके।
जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना के समय में हमारे पास एक भी कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल नहीं थे, लेकिन अब हमारे पास 1500 से अधिक डेडिकेटेड अस्पताल नहीं थे। हमारी टेस्टिंग क्षमता जोकि 1500 थी, वह 10 लाख हो गई है। प्रधानमंत्री ने हमारे देश के उद्मगियों को प्रेरित किया, जिसकी वजह से भारत हर रोज 50 हजार वेंटिलेटर बना रहा है। बिहार में भी आज हमारी रिकवरी रेट 73.48 फीसदी है। बिहार में 10 करोड़ डोर टू डोर स्क्रीनिंग की गई है, 35 हजार टेस्ट से अब टेस्टिंग की क्षमता को एक लाख तर कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications