Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रिजल्ट से पहले ही कांग्रेस को सताया 'इस बात का डर', मोर्चा संभालने बिहार पहुंचे दो दिग्गज नेता

कांग्रेस ने फाइनल रिजल्ट जारी होने से पहले ही अपने दो दिग्गज नेताओं को बिहार भेज दिया है।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में तीनों चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब सभी की निगाहें 10 नवंबर को होने वाली मतगणना पर लगी हैं। हालांकि मतगणना से दो दिन पहले ही जारी हुए एग्जिट पोल के नतीजों ने सियासी दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। दरअसल लगभग सभी एग्जिट पोल में आरजेडी और कांग्रेस के महागठबंधन को एनडीए पर बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। एग्जिट पोल में महागठबंधन की जीत के अनुमान को देखते हुए कांग्रेस ने फाइनल रिजल्ट जारी होने से पहले ही अपने दो दिग्गज नेताओं को बिहार के लिए रवाना कर दिया है।

Recommended Video

    Bihar Exit Poll : Patna पहुंचे Randeep Surjewala,Congress को सताने लगा ये डर | वनइंडिया हिंदी
    bihar assembly elections 2020

    इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, कांग्रेस को आशंका है कि अगर चुनावी परिणाम में बेहद करीबी मुकाबला रहा, तो उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा सकती है। ऐसे में चुनाव के बाद की रणनीति संभालने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर पार्टी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे को पहले से ही पटना भेज दिया गया है।

    गठबंधन के नेताओं के बीच कॉर्डिनेशन संभालेंगे दोनों नेता
    आपको बता दें कि एग्जिट पोल में एनडीए और महागठबंधन के बीच बेहद करीबी मुकाबला दिखाते हुए आरजेडी और कांग्रेस को बढ़त का अनुमान जताया गया है। सूत्रों का कहना है कि रिजल्ट के बाद के हालात पर निगरानी और गठबंधन के नेताओं के बीच समन्वय बनाने के लिए अविनाश पांडे और रणदीप सुरजेवाला को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    कांग्रेस के विधायकों को होटल में ठहराने की योजना
    हालांकि महागठबंधन के खेमे में सबसे बड़ी चिंता विरोधियों द्वारा उनके विधायकों को तोड़ने की है। ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उम्मीदवारों और पार्टी कैडर को खास निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन के प्रत्याशियों से स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि जीतने के बाद सर्टिफिकेट लेकर वो सीधे पटना आएं और किसी भी तरह के विजय जुलूस में शामिल ना हों। फाइनल नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस की योजना अपने सभी विधायकों को पटना के एक होटल में ठहराने की है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+