Bihar Elections: मजदूरों को लेकर बोले राहुल गांधी, मोदी-नीतीश ने की शर्मनाक बर्बरता, शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (bihar assembly elections 2020) के लिए मतदान का पहला और दूसरा चरण संपन्न हो चुका है। अब सभी पार्टियां तीसरे चरण के मतदान के लिए तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। अपने इस ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। राहुल ने कहा है कि उनकी पार्टी सरकार में नहीं है, फिर भी अत्याचार के खिलाफ मजदूरों की मदद की है।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: मजदूरों को लेकर राहुल ने Modi-Nitish पर यूं साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
    bihar assembly elections 2020, bihar, bihar elections, rahul gandhi, bjp, congress, nitish kumar, jdu, elections in bihar, bihar elections 2020, labours, rahul gandhi on labours, video, rahul gandhi twitter, rahul gandhi shares video, narendra modi, pm modi, prime minister narendra modi, राहुल गांधी, कांग्रेस, भाजपा, नीतीश कुमार, जेडीयू, बिहार, बिहार चुनाव 2020, बिहार चुनवा, बिहार विधानसभा चुनाव 2020, बिहार विधानसभा चुनवा, नरेंद्र मोदी पीएम मोदी, राहुल गांधी ट्विटर, राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो

    अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा, 'जब लाखों मजदूर बहन-भाई देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार-यूपी की ओर भूखे, प्यासे पैदल चलने पर मजबूर हो गए, तब मोदी-नीतीश सरकारी ने ये शर्मनाक बर्बरता की। कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है, फिर भी हमने इस अत्याचार के खिलाफ मजदूर भाईयों की मदद की। यही सच है।'

    इस वीडियो के शुरुआत में लिखा है, 'भाजपा-जदयू का चाल, चरित्र और चेहरा।' वीडियो में कहीं पुलिस मजदूरों को पीटते हुए दिख रही है तो कहीं उनके पीछे डंडा लेकर दौड़ रही है। इस वीडियो में कहा गया है, 'यूपी और बिहार आने वाले मजदूरों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई हैं। जो लोग घर आना चाहते हैं, उनके लिए इंतजाम नहीं किया जा रहा है। बदले में उन्हें इस तरह दौड़ा दौड़ाकर पीटा जा रहा है।' इसमें कहा गया है कि मजदूर जिस साइकिल से अपने घर जा रहे थे, उन्हें उसे छोड़कर भागना पड़ा। वीडियो में सड़क पर साइकिल खड़ी दिख रही हैं, साथ में टूटी हुई चप्पलें भी दिखाई गई हैं।

    इस वीडियो में घर जाते मजदूरों को रोते हुए दिखाया गया है। वहीं लॉकडाउन लगने के बाद रेलवे स्टेशन पर एक महिला की मौत हो गई थी, जिसका बच्चा उसके पास खड़ा था। वो भी दिखाया गया है। वीडियो में एक महिला को रोते हुए दिखाया गया है, जो अपने पति की मौत के बाद अपने घर जाना चाहती थी, लेकिन रास्ते में परेशानी झेल रही थी। वीडियो में कुछ लोग कह रहे हैं कि वह पैदल जाने को मजबूर हैं और उन्हें सरकार से कोई सुविधा नहीं मिल रही। वीडियो में रोजगार का मामला भी उठाया गया है। आखिर में नीतीश कुमार को ये बोलते दिखाया गया है, 'लोगों को ये समझाया गया था कि आपको जहां हैं वहीं रहना चाहिए।' इसके साथ ही बिहार सरकार ने छात्रों को वापस लाने से इनकरा कर दिया था, उसे लेकर भी इसमें बताया गया है।

    बिहार में राहुल गांधी की आज 2 चुनावी सभाएं, यहां योगी की भी रैली, नीतीश करेंगे 6 सभाएं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+