Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: गृह मंत्रालय भेजेगा CAPF की 300 कंपनियां

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य में तीन चरणों में चुनाव होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य में शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 300 कंपनियां भेजने का फैसला लिया है। इसके अलावा जल्द ही आईटीबीपी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आरपीएफ और बीएसएफ की टुकड़ियों को भी भेजा जाएगा। बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 28 अक्टूबर को वोटिंग, दूसरे चरण में 3 नवंबर जबकि तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 10 नवंबर को होगी। राज्य में विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है। कोरोना काल में होने वाले इस चुनाव के चलते आयोग ने कई सारे बदलाव किए हैं।

bihar assembly elections 2020 MHA decides to send 300 CAPF companies initially to Bihar

कोरोना की वजह से एक घंटे बढ़ाया गया मतदान का समय

कोरोना के चलते इस बार मतदान का समय एक घंटे बढ़ाया गया है। अब सुबह सात बजे से शाम के छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। हालांकि, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में समय को पहले की तरह ही रखा गया है। कोरोना के चलते इस बार बूथों पर मतदाता की संख्या 1500 से घटाकर 1000 कर दी गई है, जिसके चलते बूथों की संख्या बढ़ाई गई है। तीन चरणों में 106500 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए 7 लाख हैंड सैनेटाइजर, 6 लाख पीपीई किट्स, 7,6 लाख बेड्सशीट, 23 लाख हैंड ग्लब्स का इंतजाम किया गया है। राज्य के विधानसभा चुनाव में 7 करोड़ से अधिक मतदाता अपना वोट डालेंगे।

पहले और दूसरे चरण में 165 सीटों पर वोटिंग

बता दें, पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, जिसमें 16 जिलों की 71 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण के लिए 1 अक्टूबर को नामांकन शुरू होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर होगी। प्रत्याशी 12 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसमें अधिकतर नक्सल प्रभावित जिले हैं। दूसरे चरण में 3 नवंबर को वोटिंग होगी। इस दौरान 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 42000 पोलिंग बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दूसरे चरण के नामांकन के लिए 9 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा यानि प्रत्याशी उस दिन से नामांकन शुरू कर सकेंगे। 16 अक्टूबर नामांकन के लिए आखिरी तारीख होगी। वहीं प्रत्याशी 19 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।

तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा

तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। इस दौरान 15 जिलों की 78 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण के लिए 13 अक्टूबर को नामांकन शुरू होगा। 20 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तारीख होगी। प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक नामांकन वापस ले सकेंगे। तीसरे चरण के लिए 33500 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे, जिनपर मतदाता अपना वोट डाल सकेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+