Bihar Assembly Elections 2020: बोले चिराग-'CM नीतीश किसी की नहीं सुनते, BJP का कोई प्रेशर नहीं'

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने रविवार को नई दिल्ली में एक बैठक के बाद बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Elections 2020) में अकेले लड़ने का फैसला किया है लेकिन लोजपा ने स्पष्ट किया कि उनके मतभेद जेडीयू के साथ हैं न कि भाजपा के साथ इसलिए विधानसभा चुनावों में लोक जनशक्ति के प्रत्याशी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के खिलाफ तो उतरेंगे लेकिन बीजेपी के खिलाफ नहीं।

Recommended Video

    Bihar Election 2020 : Chirag Paswan का निशाना,बोले किसी की नहीं सुनते CM नीतीश | वनइंडिया हिंदी
     'नीतीश कुमार अपने सहयोगियों की नहीं सुनते हैं'

    'नीतीश कुमार अपने सहयोगियों की नहीं सुनते हैं'

    इस फैसले के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ( Chirag Paswan) ने एनडीटीवी से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपने आगे सहयोगियों की सुनते ही नहीं हैं, मैंने कितनी बार दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में बिहारियों की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की है लेकिन नीतीश कुमार के ऊपर किसी भी तरह का फर्क नहीं पड़ा इसलिए हमने जेडीयू से अलग होने का फैसला किया।

    भाजपा का हमपर कोई दवाब नहीं: चिराग पासवान

    भाजपा का हमपर कोई दवाब नहीं: चिराग पासवान

    चिराग ने कहा कि वो जेडीयू के साथ अभी तक राजनीतिक मजबूरियों की वजह से थे लेकिन चिराग ने भाजपा के साथ किसी भी तरह के मतभेद या दवाब से इनकार किया है, उन्होंने कहा कि वो और उनकी पार्टी पूरी तरह से पीएम मोदी और उनकी सरकार के प्रति समर्पित है, भाजपा ने हम पर किसी भी तरह का दवाब नहीं बनाया हैं और हम उनके शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने हमारी बात समझी और हमारे फैसले को इज्जत दी।

    'किसी भी हाल में जेडीयू के प्रत्याशी को जीतने नहीं देंगे'

    'किसी भी हाल में जेडीयू के प्रत्याशी को जीतने नहीं देंगे'

    सीएम नीतीश कुमार पर भड़कते हुए चिराग ने कहा कि हम JDU के प्रत्याशियों के खिलाफ केवल प्रत्याशी नहीं उतारेंगे बल्कि यह भी सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी हाल में जेडीयू के प्रत्याशी को जीत न मिले, मालूम हो कि इससे पहले जेडीयू से अलग होने के फैसले के सवाल पर चिराग ने मीडिया से कहा था कि मुझे इस पल का आनंद लेने दीजिए फिलहाल मैं अधिक नहीं बोलूंगा लेकिन हम लड़ाई जीतेंगे।

    10 नवंबर को होगी मतगणना

    10 नवंबर को होगी मतगणना

    गौरतलब है कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है, इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने तीन चरणों में मतदान कराने का फैसला किया है , पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा, जबकि 10 नवंबर को मतगणना होगी।

    यहां पढ़ें: बिहार चुनाव से जुड़ी हर खबर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+