बिहार विधानसभा चुनाव: RJD-कांग्रेस के बीच अंतिम दौर की बातचीत, इसी हफ्ते होगा सीटों का एलान
बिहार विधानसभा चुनाव: RJD-कांग्रेस के बीच अंइसी हफ्ते होगा सीटों का एलान
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की तैयारियां तेजी के जारी है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आरजेडी-कांग्रेस-वाम दल के बीच सीटों को लेकर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है। सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस और राजद के बीच अंतिम दौर की बातचीत जारी है और माना जा रहा है कि इसी हफ्ते सीटों का ऐलान किया जाएगा।

हालांकि खबरें आ रही है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में कांग्रेस का पेंच सीटों को लेकर पंस गया है। महागठबंधन के सबसे सबसे बड़े घटक आरजेडी ने कांग्रेस को 58 विधानसभा सीटों का ऑफर दिया है। जिसपर वह राजी नहीं है। डैमेज कंट्रोल के प्रयास जारी हैं। अगर बात नहीं बनी तो कांग्रेस महागठबंधन से अलग होकर सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रही है। हालांकि इसपर अंतिम फैसला पार्टी की आलाकमान सोनिया गांधी करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications