Bihar Assembly Election 2020: दूसरे चरण में 94 सीटों पर वोटिंग 3 नवंबर को, थमा प्रचार का शोर
Bihar Assembly Election 2020: दूसरे चरण में 94 सीटों पर वोटिंग 3 नवंबर को, थमा प्रचार का शोर
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर आज शाम थम गया। 94 सीटों पर मतदान 3 नवंबर को होगी। दूसरे चरण में बड़े दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 17 जिलों की 94 सीटों पर वोटिंग होगी। रविवार शाम 5 बजे दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया।
Recommended Video

दूसरे चरण में 1463 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। इस फेज में आठ निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा। दूसरे चरण में तेजस्वी प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव समेत बड़े दिग्गज मैदान में है, जिसकी किस्मत का फैसला 3 नवंबर को बिहार की जनता करेगी।
वहीं दूसरे में नीतीश सरकार के चार मंत्रियों की किस्मत भी ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगी। दूसरे चरण में जदयू के 43, भाजपा के 46, कांग्रेस के 24, राजद के 56, लोजपा के 52,रालोसपा के 36, सीपीआई के 4, सीपीएम के 4, बसपा के 33 और राकांपा के 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications