बिहार: राजभवन पहुंचा वायरस, एक साथ 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
पटना। कोरोना का कहर बिहार में लगातार बढ़ता जा रहा है। पीएम आवास के बाद यह जानलेवा वायरस बिहार के राजभवन पहुंच गया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पटना स्थित राजभवन की सुरक्षा समेत अन्य विभागों से जुड़े 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक साथ इतने कर्मचारियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद राजभवन में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही राजभवन में स्वास्थ्य सुरक्षा के तमाम इंतजाम और कड़े किए जा रहे हैं।
Recommended Video

आपको बता दें कि राजभवन के 15 सिक्योरिटी स्टाफ इससे पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इस तरह से अब तक राजभवन में कुल 35 सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं। मुख्यमंत्री आवास के बाद राजभवन में फैल रहे कोरोना से सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं। इसी को नजर में रखते हुए नीतीश सरकार ने फिर से लॉकडाउन करने का फैसला लिया है जो कल यानी 16 जुलाई से 31 जुलाई तक के लिए होगी।
बिहार में 4 दिन में कोरोना ने 32 लोगों की जान ले ली
बिहार में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी कम भयावह नहीं है। ये आंकड़े 10 जुलाई की दोपहर से 13 जुलाई के बीच के हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 10 जुलाई तक कोरोना से मौत की संख्या 111 थी। लेकिन 14 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग के अपडेट के मुताबिक आंकड़ा बढ़कर 143 हो गया। यानि 4 दिन में कोरोना वायरस ने राज्य के 32 लोगों की जान ले ली।












Click it and Unblock the Notifications