स्मार्ट पुलिसिंग इंडेक्स में यूपी और बिहार को मिला सबसे आखिरी स्थान, आंध्र प्रदेश ने मारा टॉप

नई दिल्ली, 20 नवंबर। अक्सर अपनी कार्यशैली को लेकर बदनाम रहने वाली बिहार और उत्तर प्रदेश पुलिस ने इंडियन पुलिसिंग फाउंडेशन के एक राष्ट्रव्यापी सर्वे में सबसे आखिरी स्थान हासिल किया है। ये सर्वे इस उद्देश्य को लेकर किया गया था कि देश की जनता पुलिस व्यवस्था से कितनी संतुष्ट है। इस आधार पर किए गए सर्वे में बिहार सबसे नीचे है। बिहार से उपर उत्तर प्रदेश का स्थान है। इस लिस्ट में दक्षिण भारत के राज्यों की पुलिस टॉप पर है।

आंध्र प्रदेश पुलिस को मिला पहला स्थान

आंध्र प्रदेश पुलिस को मिला पहला स्थान

IPF स्मार्ट पुलिसिंग इंडेक्स 2021 में आंध्र प्रदेश पुलिस को सबसे पहला स्थान मिला है। आंध्र प्रदेश पुलिस को इस इंडेक्स में 8.11 स्कोर किया है। वहीं सबसे आखिरी पायदान पर बिहार ने 5.74 स्कोर किया है, जबकि यूपी को 5.81 स्कोर किया है। स्मार्ट पुलिसिंग के मामले में आंध्र प्रदेश के बाद तेलंगाना (8.10), असम (7.89), केरल (7.53) और सिक्किम (7.18) का नंबर आता है।

12वें स्थान पर है राजधानी दिल्ली की पुलिस

12वें स्थान पर है राजधानी दिल्ली की पुलिस

देश की राजधानी दिल्ली की पुलिस इस लिस्ट में 12वें नंबर पर है। दिल्ली पुलिस का इस इंडेक्स में स्कोर 6.85 है। दिल्ली से पहले गोवा (6.86), पुडुचेरी (6.91), हिमाचल प्रदेश (6.91), ओडिशा (6.94), गुजरात (7.04) और मिजोरम (7.14 ) का स्थान है। नीचे से ऊपर की ओर बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पंजाब का स्थान है।

देश में 69 फीसदी लोग ही पुलिस व्यवस्था हैं संतुष्ट

देश में 69 फीसदी लोग ही पुलिस व्यवस्था हैं संतुष्ट

आपको बता दें कि ये सर्वे उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में किया गया है। प्रकाश सिंह भारतीय पुलिस फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया है कि देश में 69 फीसदी लोग ही पुलिस व्यवस्था से संतुष्ट हैं, हमें उम्मीद है कि इस सर्वे के जरिए जहां कमियां देखी गई हैं, वो राज्य इसको लेकर बेहतर करने का प्रयास करेंगे। आपको बता दें कि इस सर्वे को रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी एन रामचंद्रन के संचालन में किया गया है, जो पिछले पांच महीनों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रयासों के माध्यम से देश भर में 1.61 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचे हैं।

सर्वे के दौरान लोगों से पुलिस में सार्वजनिक ट्रस्ट, ईमानदारी और भ्रष्टाचार मुक्त सेवा, टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने, पुलिस की जिम्मेदारी और पुलिस की संवेदनशीलता जैसे मुद्दों पर सवाल किए। उत्तर प्रदेश और बिहार ने इन सभी सवालों में सबसे कम स्कोर किया है।

ये भी पढ़ें: 'PM मोदी ने एकदम झटका मारा, शहद से भी मीठा बोल रहे,भरोसा ही नहीं होता',राकेश टिकैत ने बयां किया किसानों का हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+