बिहार: बाहुबली निर्दलीय MLA अनंत सिंह के घर पुलिस का छापा, AK-47 बरामद

नई दिल्ली। बिहार के मोकामा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मोकामा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के घर छापेमारी हुई है। छापेमारी के दौरान अनंत सिंह के घर से एके47 और कई कारतूस भी बरामद हुई हैं। फिलहाल मोकामा में स्थिति अनंत सिंह के घर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बता दें कि अनंत सिंह की गिनती बिहार के बाहुलियों में होती है और मोकामा में लोग इन्हें छोटे सरकार के नाम से पुकारते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों ने उनके और बिहार की नीतीश सरकार के बीच तकरार भी सामने आया था।

Bihar: AK-47 recovered from MLA Anant Singhs house from Mokama

बता दें कि अनंत सिंह की पत्‍नी नीलम देवी लोकसभा का चुनाव मुंगेर से लड़ी थीं। लेकिन जेडीयू से उम्मीदवार ललन सिंह ने जीत हासिल की। चुनाव के प्रचार के दौरान अनंत सिंह ने अपनी पत्नी नीलम देवी को कांग्रेस के टिकट से मैदान में उतारने का प्रयास भी किया था लेकिन वो टिकट हासिल नहीं कर पाए। चुनाव से पहले अनंत सिंह और ललन सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए थे।

इधर अनंत सिंह ने आरोप लगाया है कि जदयू सांसद ललन सिंह के इशारे पर उनको परेशान किया जा रहा है। क्योंकि ललन सिंह नहीं चाहते कि मैं 2020 में विधानसभा का चुनाव लड़ूं। उन्‍होंने यह भी कहा कि उन्‍हें मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से इंसाफ की उम्‍मीद है। ऐसा पहली बार नहीं है जब अनंत सिंह के घर पर छापेमारी हुई है। कुछ साल पहले भी अनंत सिंह के घर छापेमारी हुई थी।

यह भी पढ़ें- बिहार: ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में तीन युवकों की कटकर मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+