भूसे की दुकान में महिला से रेप की कोशिश, बेटा बचाने आया तो पीट-पीटकर मार डाला

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में मानवता को शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। मुजफ्फरपुर में मां से रेप की कोशिश का विरोध करने पर आरोपी ने बेटे को बुरी तरह से पीटा जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर के मुताबिक, 15 नवंबर को भूसे की दुकान में एक व्यक्ति ने महिला के साथ रेप करने की कोशिश की थी जिसका विरोध बेटे ने किया था।

bihar: 17-year-old boy dies days after he was thrashed by a few men in Muzaffarpur

बताया जाता है कि महिला के 17 साल के बेटे ने जब मां से रेप का विरोध किया तब आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों की वजह से नाबालिग की रविवार को अस्पताल में मौत हो गई। लड़के की मौत से नाराज ग्रामीणों ने जब सोमवार को स्टेट हाइवे-74 को जाम किया तब ये पूरा मामला सामने आया।

ग्रामीणों ने लगभग 8 घंटे तक हाईवे को जाम रखा और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। एसएचओ भारती ने बताया कि मृतक के पिता की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है। जबकि एफआईआर दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाशी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+