देश का सबसे बड़ा भू-माफिया सोनिया के घर में: शिवराज

Shivraj Singh Chouhan
राजगढ़। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश का सबसे बड़ा माफिया कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर में बैठा है। राजगढ़ जिले के बीनागंज में चुनावी सभा में जनता से आह्वान किया कि कांग्रेस ने महंगाई कम करने का वादा तोड़ा है। जनता अब कांग्रेस से नाता तोड़ लें। कांग्रेस झूठे वादे करने में आगे है। चुनाव का समय आते ही झूठे वादे करने लगती है।

जो पार्टी साठ साल में विकास का ब्लूप्रिंट तैयार नहीं कर पाई, वह विकास कब करेगी, इसलिए सब कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस बेकार लोगों की पार्टी हो गई है। उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा भूमाफिया राबर्ट वाड्रा है जो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर में है। दामाद राबर्ट उनके घर में बैठा है। कांग्रेस ने देश के स्वाभिमान को चकनाचूर कर दिया। देश को नरेंद्र मोदी के रूप में एक दमदार प्रधानमंत्री चाहिए।

उन्होंने कहा कि गरीबी हटाने का नारा देने वाली कांग्रेस को शिवराज से सीखना चाहिए कि गरीबी किस तरह हटाई जाती है। उनकी सरकार ने गरीबी हटाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए। किसानों को सरकारी खरीद पर बोनस दिया। एक रुपये किलो गेहूं और एक रुपये किलो चावल दिया, गरीबों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाया।

उन्होंने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने मध्य प्रदेश के साथ बेईमानी की है। हमारे हिस्से के 6000 करोड़ रुपये नहीं दे रहे और प्रदेश के केंद्रीय नेताओं के कहने पर मध्य प्रदेश के साथ भेदभाव हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+